राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

निगम आयुक्त ने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, संचालकों पर होंगी कानूनी कार्रवाई

आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने टीएल समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश बुरहानपुर। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने शनिवार को टीएल समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। बैठक का मुख्य फोकस स्वच्छता, प्लास्टिक पर प्रतिबंध, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं पर रहा। सिंगल

On: December 1, 2024 10:43 AM
Follow Us:
  • आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने टीएल समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

बुरहानपुर। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने शनिवार को टीएल समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। बैठक का मुख्य फोकस स्वच्छता, प्लास्टिक पर प्रतिबंध, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं पर रहा।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध
आयुक्त ने कहा शादी समारोह, मैरिज गार्डन, हॉल, और धर्मशालाओं में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग पाए जाने पर संचालकों पर कानूनी कार्रवाई, संपत्ति कुर्क और स्थानों को सील करने की सख्त चेतावनी दी गई। नगर निगम प्लास्टिक से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएगा।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय पर निराकरण
आयुक्त ने सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों का संतोषजनक समाधान समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया। प्रकरणों में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की तैयारी
आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रत्येक वार्ड में निरंतर सफाई सुनिश्चित करने और ODF++ GFC स्टार रेटिंग के लिए प्रयास तेज करने पर जोर दिया गया।
शहरी विकास और वसूली अभियान
आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जल अवर्धन योजना की प्रगति को तेज करने और कॉलोनियों में जल आपूर्ति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुचारू बनाने के निर्देश दिए गए। संपत्ति कर और नामांतरण प्रकरणों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर जोर दिया गया।
ये रहे मौजूद
आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के साथ कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, सुश्री स्वर्णिमा वर्मा, धीरेंद्र सिंह सिकरवार, जनसंपर्क अधिकारी हरिश मोरे और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser