Homeमध्यप्रदेशसंगठन पर्व: किसी भी मंडल में अध्यक्ष...

संगठन पर्व: किसी भी मंडल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जैसी स्थिति नहीं बनने देंगे -आशीष शर्मा

मंडल अध्यक्ष चुनाव को आदर्श बनाना है-  भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल के संगठन पर्व अंतर्गत कार्यशाला का किया आयोजन बुरहानपुर। संगठन पर्व का यह चौथा चरण शुरू होने जा रहा है। किसी भी मंडल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जैसी स्थिति नहीं बनने देंगे। हमें यह मंडल अध्यक्ष चुनाव को आदर्श चुनाव बनाना […]

बुरहानपुर। संगठन पर्व का यह चौथा चरण शुरू होने जा रहा है। किसी भी मंडल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जैसी स्थिति नहीं बनने देंगे। हमें यह मंडल अध्यक्ष चुनाव को आदर्श चुनाव बनाना है। क्षेत्रीय सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सहमति से ही अध्यक्ष चुनकर लाना है। मंडल अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम 45 वर्ष की उम्र के युवाओं को मौका दिया जाएगा।
Sadaiv Newsयह बात भारतीय जनता पार्टी के मंडल के संगठन पर्व अंतर्गत शनिवार को इंदिरा कॉलोनी के राजस्थान भवन में संगठन स्तर की आयोजित कार्यशाला में संगठन चुनाव जिला प्रभारी व खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कही। इस दौरान बुरहानपुर जिले के सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष पद के निर्वाचन पर विचार-विमर्श किया गया। भारत माता, स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मंच पर आसीन पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने ने कहा- मंडल के संगठन पर्व को लेकर जिले के मंडलों के संगठन पर्व प्रभारी, स्थानीय सहयोगी, मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अब तक बूथ समितियों के गठन को लेकर आप सभी की भूमिका सराहनीय रही। अब मंडलों की कार्यशाला में भी अपनी भूमिका प्रभावी तरीके से निभाएं।
सामूहिक रूप से तय हो मंडलाध्यक्ष
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा मंडल अध्यक्ष का चुनाव पार्टी द्वारा तय मापदंडों के अनुसार सामूहिक रूप से सबको साथ बैठकर करना है, ताकि योग्य निर्णय हो। इससे संगठन में योग्यता और सामंजस्य सुनिश्चित होगा।
हर वर्ग से होना चाहिए मंडल अध्यक्ष
विधायक व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा जिले के 12 मंडलों से यथासंभव एक महिला, एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति वर्ग से होना चाहिए। सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण जिला बुरहानपुर संगठन पर्व में इस दौरान प्रस्तुत करे तो अच्छा होगा।
यह रहे मौजूद
कार्यशाला में नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी पटेल, सक्रिय सदस्यता प्रभारी बलराज नवानी, सह प्रभारी कैलाश पारीक, जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, सुभान सिंह चौहान, राहुल जाधव, उपाध्यक्ष रवि गावड़े, राजू पाटिल, प्रशांत पाटिल, वीरेंद्र तिवारी, आदित्य प्रजापति, विपुल कानूगो, जिला मंत्री सुनीता वाजपेयी, सुधा चौकसे, संभाजी सगरे, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, किरण रायकवार, अजहर-उल-हक, सुनील वाघे, रुद्रेश्वर एंडोले, दीपक महाजन, नितिन महाजन, अक्षय मोरे, चिंटू राठौर, संजय पाटिल, रामलाल राठौर, नीलेश सातारकर, राजेश चारण सहित अन्य उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles