HomeबुरहानपुरBURHANPUR NEWS : सफाई कर्मचारियों की चेतावनी-...

BURHANPUR NEWS : सफाई कर्मचारियों की चेतावनी- हम 24 घंटे का समय दे रहे हैं, मांगे पूरी कर दें वरना हड़ताल पर जाएंगे

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड युनियन ने प्रेस कांफ्रेंस ने जानकारी बुरहानपुर। नगर निगम के कर्मचारियों ने 25 सितंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मामले में रविवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड युनियन ने प्रेस कांफ्रेंस ली। इसमें हड़ताल पर जाने की बात कही गई। प्रदेश संगठन मंत्री कालू […]

  • अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड युनियन ने प्रेस कांफ्रेंस ने जानकारी

बुरहानपुर। नगर निगम के कर्मचारियों ने 25 सितंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मामले में रविवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड युनियन ने प्रेस कांफ्रेंस ली। इसमें हड़ताल पर जाने की बात कही गई। प्रदेश संगठन मंत्री कालू जंगाले ने कहा हम 24 घंटे का समय दे रहे हैं। इस अवधि मांगे पूरी कर दें वरना पूरे कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में सफाई नहीं होगी। लोग परेशान होंगे। पदाधिकारियों ने कहा मांगे पूरी नहीं होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे। शाही किला स्थित श्री गोगादेवजी मंदिर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस की। कालू बालचंद जंगाले ने बताया हमारी 18 मांगे है। नगर निगम के अधिकारी हमारी मांगो को हलके में ले रहे हैं। समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। हम कैसे काम करें। ठेका बिना टेंडर के दे रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। महापौर को 17 बार लिखकर दे चुके हैं बावजूद इसके वेतन नहीं मिल रहा है। हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हडताल तो करेंगे ही। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे। कालू जंगाले ने कहा ठेकेदार को एक कर्मचारी का वेतन 11 हजार रुपए मिल रहा है। कर्मचारी को पांच से सात हजार रुपए दिए जा रहे हैँ। सीधी तनख्वाह दी जानी चाहिए। ठेकेदार के माध्यम से वेतन नहीं दिया जाएं। नगर निगम में 550 कर्मचारी हैं। जबकि 2 हजार से अधिक कर्मचारी सफाई के लिए होने चाहिए।
ये है प्रमुख मांगे
2005 से पुरानी पेंशन योजना बहाल करें। सफाई ठेका प्रथा समाप्त कर स्थाई भर्ती करें। सभी कर्मचारियों को तत्काल नियमित करें। कार्य करते हुए स्वेच्छता से सेवानिवृत्ति देने वाले कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को सफाईदार या योग्यता के आधार पर नियुक्ति करें। रोस्टर प्रणाली को सफाई कर्मचारी वर्ग के पद से शिथिल करें। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा की जा रही भर्ती का नियम हटाकर सफाईकर्मी की सीध्ीा भर्ती की जाएं। सफाईदार वर्ग के कर्मचारियों को पदनाम के साथ पद समान वेतन दें। मप्र शासन द्वारा आदर्श क्रमिक संरचना 2014 को समाप्त करने सहित अन्य मांगे कर्मचारियों द्वारा की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles