Homeबुरहानपुरत्योहार पर सैंपलिंग की खानापूर्ति?: मिठाई अभी...

त्योहार पर सैंपलिंग की खानापूर्ति?: मिठाई अभी खा लीजिए, शुद्ध थी या अमानक… पता 3 महीने बाद चलेगा! 

- दीपावली पर 3 दुकानों से 5 सैंपल, भोपाल से जांच रिपोर्ट आने में लगेंगे 2-3 महीने; पिछले तीन माह में 30 नमूने अमानक, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

बुरहानपुर। दीपावली पर लोगों को शुद्ध मिठाई और नमकीन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग जांच अभियान चला रहा है। गुरुवार को एसडीएम पल्लवी पुराणिक के नेतृत्व में शहर के तीन प्रतिष्ठानों से पांच नमूने लिए गए। लेकिन इस कार्रवाई के बीच विभाग की जांच व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, नमूनों की जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन महीने लगते हैं। यानी त्योहार पर बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता का पता तब चलेगा, जब त्योहारी सीजन समाप्त हो चुका होगा और अधिकांश सामग्री उपभोक्ताओं तक पहुंच चुकी होगी।

Sadaiv News
बुरहानपुर में दीपावली से पहले मिठाइयों की जांच के लिए नमूने लिए गए

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश डाबर ने बताया कि कुंदन स्वीट्स से नमकीन और मावा पेड़ा, विनोद डेयरी से मावा तथा निरवधि स्वीट्स से मावा बर्फी के नमूने लिए गए हैं। कुल पांच नमूनों को जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट में अमानक पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किए जाएंगे।

तीन महीने में 30 सैंपल अमानक, कार्रवाई अब भी जारी

विभाग के मुताबिक पिछले तीन महीनों में अलग-अलग प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों में 30 अमानक पाए गए हैं। इन मामलों में कार्रवाई प्रचलित है। यह आंकड़ा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी और समय पर कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

सवाल—त्योहार बीतने के बाद रिपोर्ट आई तो उपभोक्ता को सुरक्षा कैसे मिलेगी?

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाबर ने स्वीकार किया कि भोपाल भेजे जाने वाले नमूनों की जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन महीने लग जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि त्योहार के दौरान लिए गए नमूनों की जांच प्राथमिकता से क्यों नहीं कराई जाती? यदि कोई खाद्य पदार्थ अमानक पाया जाता है, तो रिपोर्ट आने तक उसकी बिक्री हो चुकी होगी। हालांकि, अमानक नमूना मिलने का अर्थ हर मामले में खाद्य पदार्थ का स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित होना नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई जरूरी है, लेकिन उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए समय रहते गुणवत्ता की पहचान होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। केवल नमूने लेने से त्योहार के दौरान बिकने वाली सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित नहीं हो सकती।

जांच आगे भी जारी रहेगी

कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। मिठाई और नमकीन की दुकानों पर जांच आगे भी जारी रहेगी।  – पल्लवी पुराणिक. एसडीएम, बुरहानपुर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles