Homeबुरहानपुरजमाकर्ताओं के पैसों की बंदरबांट करने वाले...

जमाकर्ताओं के पैसों की बंदरबांट करने वाले 2 आरोपी पकड़ाए

– नेपानगर स्थित नागरिक साख सहकारी संस्था मर्यादित में 2022 में उजागर हुआ था 8.85 करोड़ का घोटाला – नेपा मिल के सेवानिवृत्त और वीआरएस ले चुके कर्मचारियों का जमा था पैसा, 16 आरोपियों पर दर्ज हुआ था केस बुरहानपुर। नेपानगर की नागरिक साख सहकारी संस्था में नेपा मिल के सेवानिवृत्त और वीआरएस ले चुके […]

– नेपानगर स्थित नागरिक साख सहकारी संस्था मर्यादित में 2022 में उजागर हुआ था 8.85 करोड़ का घोटाला
– नेपा मिल के सेवानिवृत्त और वीआरएस ले चुके कर्मचारियों का जमा था पैसा, 16 आरोपियों पर दर्ज हुआ था केस

बुरहानपुर। नेपानगर की नागरिक साख सहकारी संस्था में नेपा मिल के सेवानिवृत्त और वीआरएस ले चुके कर्मचारियों सहित नगर के कुछ लोगों ने अपना पैस जमा कराया था, लेकिन यह पैसा उन्हें वापस नहीं मिल रहा। जांच होने पर यहां 8.85 करोड़ का घोटाल उजागर हुआ था। 2022 में घोटाला उजागर होने पर 16 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में अब नेपा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि 29 दिसंबर 2022 को नेपानगर की सहकारी बैंक में घोटाला उजागर हुआ था तब सहकारिता निरीक्षक पांडुरंग सोनवणे ने नेपा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल बैंक में तब 8 करोड़ 85 लाख रूपए का घोटाला उजागर हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुरेश वानखेड़े सहित 16 अन्य आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस बनाया था। लंबे समय से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। धीरे धीरे पुलिस ने 10 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी तो वहीं अब दो और आरोपी योगेश पिता पांडुरंग महाजन निवासी शाहपुर, राकेश पिता अरूण यादव निवासी सात नंबर गेट पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इसमें से योगेश ने 23 लाख और राकेश ने 4 हजार का गबन किया था। वहीं इसी मामले में शामिल एक आरोपी सुभाष यादव की 2023 में फिरोजाबाद यूपी में ईलाज के दौरान मौत हो चुकी है जबकि तत्कालीन प्रबंधक शैलेंद्र मडले, विजय प्रकाश शर्मा अभी फरार चल रहे हैं। 2022 में पुलिस ने घोटाले में शामिल कुल 16 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह शिकायत सहकारिता निरीक्षक ने दर्ज कराई थी। इससे पहले तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पूरे मामले की जांच कराई थी। जिसमें यह घोटाला उजागर हुआ था। पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि दो बुधवार को पकड़ाए। एक की मौत हो गई। वहीं 16 आरोपियों में कैशियर सुरेश वानखेड़े, प्रबंधक सुभाष यादव, लेखापाल मुकेश तायड़े, तत्कालीन प्रबंधक शैलेष मांडले, उपाध्यक्ष सुभाष पाटिल, संचालक अशोक चौधरी, संचालक राजेंद्र महोदय, महिला उपाध्यक्ष सुमन बाई, संचालक सदस्य रमेश सिंह, लिपिक विजय प्रकाश शर्मा, संचालक सदस्य भीमराव वानखेड़े, संचालक वसंत पवार, संचालक संध्या सिंह, लिपिक योगेश महाजन, लिपिक राकेश जाधव और लेखापाल सुधीर महाजन शामिल थे।
वर्जन
2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
– सहकारी संस्था में हुए घोटाले में 10 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। दो आरोपियों को आज पकड़ा गया है। कल उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
– ज्ञानू जायसवाल, थाना प्रभारी नेपानगर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles