राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नेपानगर में अनोखा होर्डिंग बना चर्चा का केंद्र- होर्डिंग पर 530 बार लिखा “आंबेडकर”

बुरहानपुर। नेपानगर में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के हालिया बयान के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। दि यंग आंबेडकर मिशन फेडरेशन ने आंबेडकर चौराहे पर एक बड़ा होर्डिंग लगाया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। इस होर्डिंग पर लगभग 530

On: January 6, 2025 8:01 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। नेपानगर में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के हालिया बयान के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। दि यंग आंबेडकर मिशन फेडरेशन ने आंबेडकर चौराहे पर एक बड़ा होर्डिंग लगाया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। इस होर्डिंग पर लगभग 530 बार “आंबेडकर” लिखा गया है। इसके साथ बड़े अक्षरों में “अब !!!” लिखा गया है, जो संदेश को और प्रभावशाली बनाता है। यह होर्डिंग न केवल नेपानगर में बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है।
दि यंग आंबेडकर मिशन फेडरेशन के अध्यक्ष धीरज करोसिया ने कहा, गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ. आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी से आंबेडकर अनुयायियों में गहरी नाराजगी है। हमने पहले राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज की थी। अब इस होर्डिंग के जरिए अपना विरोध व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंबेडकर हमारे लिए फैशन नहीं, बल्कि पैशन और जुनून हैं।
इस होर्डिंग पर 530 बार “आंबेडकर” लिखने का मकसद बाबा साहब के विचारों और उनकी विरासत के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता को दर्शाना है। नेपानगर में यह होर्डिंग चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हैं और बाबा साहब के प्रति इस तरह के जुनून की सराहना कर रहे हैं। वहीं, विरोध का यह अनोखा तरीका लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
कोर कमेटी की बैठक में राजकुमार चाकरे, राहुल तायड़े, रामू करोसिया, सुनिल कासारे, अजय पगारे, दिनेश गोमटे, दीपक गवई, दीपक अढाले, सचिन सूरदास, गौतम अटकडे, विजय पगारे, अजय इखारे आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser