राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अब शिक्षा विभाग में प्रमोशन घोटाला-कईं शिक्षकों ने प्रमोशन के चक्कर में बिना विभाग की अनुमति लिए कर लिया डीएड, बीएड

दो दिन पहले जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में नेपानगर विधायक ने लगाई थी अफसरों को फटकार बुरहानपुर। जिले के शिक्षा विभाग में मनमाने तरीके से शिक्षकों का अटैचमेंट किया गया है। विभागीय आदेश के बाद भी अफसर अटैचमेंट समाप्त नहीं कर रहे हैं तो वहीं अब शिक्षा विभाग में

On: January 11, 2025 8:44 PM
Follow Us:
  • दो दिन पहले जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में नेपानगर विधायक ने लगाई थी अफसरों को फटकार

बुरहानपुर। जिले के शिक्षा विभाग में मनमाने तरीके से शिक्षकों का अटैचमेंट किया गया है। विभागीय आदेश के बाद भी अफसर अटैचमेंट समाप्त नहीं कर रहे हैं तो वहीं अब शिक्षा विभाग में प्रमोशन घोटाला उजागर हुआ है। दरअसल विभाग से गलत तरीके से कईं शिक्षकों ने प्रमोशन हासिल कर लिया है। इसकी शिकायतें सामने आने के बाद दो दिन पहले कलेक्ट्रेट में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में नेपानगर विधायक मंजू दादू ने अफसरों को फटकार लगाई थी। साथ ही कहा था कि अटैचमेंट समाप्त किया जाए। जिन लोगों ने गलत तरीके से प्रमोशन लिया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
दरअसल नियम यह है कि अगर विभाग शिक्षकों का प्रमोशन करता है तो उन्हें डीएड, बीएड उत्तीर्ण होना चाहिए, लेकिन जिले में कुछ शिक्षकों ने विभागीय प्रमोशन हासिल करने के लिए बिना विभाग की अनुमति लिए ही डीएड, बीएड कर लिया और शिक्षा विभाग ने भी उन्हें आंख मूंदकर प्रमोशन दे दिया गया। अब ऐसे मामलों की परतें खुलने वाली है।
यह हुआ था बैठक बैठक में
दो दिन पहले जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में नेपानगर विधायक मंजू दादू ने शिक्षा विभाग के अफसरों को जमकर लताड़ लगाई थी। साथ ही कहा था कि जिन शिक्षकों का अटैचमेंट किया गया है उन्हें उनकी मूल शालाओं में वापस भेजा जाए। इससे पहले भी विधायक ने शिक्षा विभाग अफसरों को मौखिक रूप से यह बात कही थी, लेकिन अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया इस पर विधायक बैठक में नाराज भी हो गई थी। कहा गया था कि जो शिक्षक अपने शैक्षणिक कार्य छोड़कर अटैचमेंट पर नौकरी कर रहे हैं उन्हें हटाएं। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही है। बताया जा रहा है कि 17 जनवरी को एक बार फिर बैठक है। इसमें भी विधायक इस विषय पर चर्चा करेंगी। विधायक ने स्पष्ट तौर पर ताकीद की है कि नेपानगर विधानसभा की स्कूलों में अटैचमेंट प्रथा समाप्त की जाए।
कलेक्टर ने टीम बनाकर जांच करने को कहा है
एडीएम वीर सिंह चौहान ने कहा बैठक में हुई चर्चा के अनुसार कलेक्टर ने टीम बनाकर जांच करने को कहा है। परसो कार्रवाई विवरण जारी कर देंगे उसके अनुसार कमेटी बनाकर जांच कराएंगे टीम। इसमें जिला प्रशासन भी रहेगा। डिप्टी कलेक्टर रैंक के एक अफसर को शामिल करेंगे। अगर अनियमितता हुई तो कार्रवाई होगी।
और इधर, जनजातीय विभाग में भी अटैच हैं कईं शिक्षक
जनजातीय विभाग भी जिला प्रशासन के अधिन आता है, लेकिन यहां भी अटैचमेंट समाप्त नहीं हो रहा है। पिछले दिनों विभाग की ओर से एक पत्र भी सहायक आयुक्त बुरहानपुर को भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि अगर अटैचमेंट समाप्त नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी, लेकिन जनजातीय विभाग में भी अटैचमेंट समाप्त नहीं किया जा रहा है। यहां कईं शिक्षक बाबूगिरी कर रहे हैं।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser