Homeमध्यप्रदेशनेपानगर में फूटा बुजुर्गों का आक्रोश- विरोध...

नेपानगर में फूटा बुजुर्गों का आक्रोश- विरोध में रैली निकालकर नपा कार्यालय पहुंचे, नोटिस मिलने पर जताया विरोध

नेपा मिल ने लीज पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए हैं आवास, अब नपा मांग रही टैक्स नेपानगर। नेपा मिल ने नगर पालिका से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को आवास 3 साल की लीज पर दिए हैं, लेकिन नगर पालिका अब इन आवासों में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों से टैक्स मांग रहा है। 2017 से 2025 तक […]

  • नेपा मिल ने लीज पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए हैं आवास, अब नपा मांग रही टैक्स

नेपानगर। नेपा मिल ने नगर पालिका से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को आवास 3 साल की लीज पर दिए हैं, लेकिन नगर पालिका अब इन आवासों में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों से टैक्स मांग रहा है। 2017 से 2025 तक कईं कर्मचारियों पर टैक्स की बकाया राशि आरोपित कर दी गई जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। शनिवार को लोक अदालत का आयोजन नेपानगर नगर पालिका में हुआ तो विरोधस्वरूप बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारी यहां रैली के रूप में पहुंचे और आक्रोश जताया। सभी ने एकमत से कहा कि जब नेपा मिल से हमारा अनुबंध हुआ है कि 2023 के बाद का टैक्स नपा का देना है तो फिर नपा पुराना टैक्स कैस वसूल सकती है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी आवास संगठन के सौजन्य तिवारी ने इसे लेकर आक्रोश जताते हुए कहा नेपा मिल से किए गए अनुबंध में स्पष्ट किया गया है कि 2023 से पहले जो भी कर्मचारी आवासों में रहते थे उन्हें अब नपा को इसके बाद यानी 1 दिसंबर 2023 के बाद का टैक्स अदा करना होगा। इससे पहले कर्मचारी नियमित रूप से नेपा मिल को किराये के अंदर ही टैक्स की राशि भी अदा करते रहे है, लेकिन नपा की मनमानी के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों में आक्रोश है।
बोले-60 साल के बुजुर्गो को किया जा रहा परेशान
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि हमारी उम्र 60 साल से अधिक हो गई है। ऐसे में हमें परेशान किया जा रहा है। बार बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते सेवानिवृत्त कर्मचारी खासे परेशान हो गए हैं। इसका निराकरण किया जाना चाहिए, लेकिन नपा सीएमओ शैलेंद्र चौहान कार्यालय में नहीं थे इसलिए उपयंत्री राजू कामले को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। वहीं नपा उपाध्यक्ष सरला काटकर की ओर से कलेक्टर को शनिवार दोपहर एक पत्र भेजकर शिकायत की गई कि नपा में लोक अदालत लगी थी, लेकिन इसमें नपा सीएमओ नहीं थे।
वर्जन-
नेपा मिल से करेंगे चर्चा
नेपा मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राशि जमा करने के नोटिस दिए गए थे, लेकिन उनकी बात सुनी गई। अब हम नेपा मिल से चर्चा करेंगे।
– राजू कामले, उपयंत्री नेपानगर नगर पालिका

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles