राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नेपानगर में फूटा बुजुर्गों का आक्रोश- विरोध में रैली निकालकर नपा कार्यालय पहुंचे, नोटिस मिलने पर जताया विरोध

नेपा मिल ने लीज पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए हैं आवास, अब नपा मांग रही टैक्स नेपानगर। नेपा मिल ने नगर पालिका से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को आवास 3 साल की लीज पर दिए हैं, लेकिन नगर पालिका अब इन आवासों में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों से टैक्स मांग रहा है। 2017 से

On: March 8, 2025 8:23 PM
Follow Us:
नेपानगर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रदर्शन
  • नेपा मिल ने लीज पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए हैं आवास, अब नपा मांग रही टैक्स

नेपानगर। नेपा मिल ने नगर पालिका से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को आवास 3 साल की लीज पर दिए हैं, लेकिन नगर पालिका अब इन आवासों में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों से टैक्स मांग रहा है। 2017 से 2025 तक कईं कर्मचारियों पर टैक्स की बकाया राशि आरोपित कर दी गई जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। शनिवार को लोक अदालत का आयोजन नेपानगर नगर पालिका में हुआ तो विरोधस्वरूप बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारी यहां रैली के रूप में पहुंचे और आक्रोश जताया। सभी ने एकमत से कहा कि जब नेपा मिल से हमारा अनुबंध हुआ है कि 2023 के बाद का टैक्स नपा का देना है तो फिर नपा पुराना टैक्स कैस वसूल सकती है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी आवास संगठन के सौजन्य तिवारी ने इसे लेकर आक्रोश जताते हुए कहा नेपा मिल से किए गए अनुबंध में स्पष्ट किया गया है कि 2023 से पहले जो भी कर्मचारी आवासों में रहते थे उन्हें अब नपा को इसके बाद यानी 1 दिसंबर 2023 के बाद का टैक्स अदा करना होगा। इससे पहले कर्मचारी नियमित रूप से नेपा मिल को किराये के अंदर ही टैक्स की राशि भी अदा करते रहे है, लेकिन नपा की मनमानी के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों में आक्रोश है।
बोले-60 साल के बुजुर्गो को किया जा रहा परेशान
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि हमारी उम्र 60 साल से अधिक हो गई है। ऐसे में हमें परेशान किया जा रहा है। बार बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते सेवानिवृत्त कर्मचारी खासे परेशान हो गए हैं। इसका निराकरण किया जाना चाहिए, लेकिन नपा सीएमओ शैलेंद्र चौहान कार्यालय में नहीं थे इसलिए उपयंत्री राजू कामले को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। वहीं नपा उपाध्यक्ष सरला काटकर की ओर से कलेक्टर को शनिवार दोपहर एक पत्र भेजकर शिकायत की गई कि नपा में लोक अदालत लगी थी, लेकिन इसमें नपा सीएमओ नहीं थे।
वर्जन-
नेपा मिल से करेंगे चर्चा
नेपा मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राशि जमा करने के नोटिस दिए गए थे, लेकिन उनकी बात सुनी गई। अब हम नेपा मिल से चर्चा करेंगे।
– राजू कामले, उपयंत्री नेपानगर नगर पालिका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser