राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

निगम ने संपत्ति कर और जलकर वसूली में रचा इतिहास, 9.34 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन

2024-25 वित्तीय वर्ष में जबरदस्त वसूली, पिछले वर्षों का टूटा रिकॉर्ड 31 मार्च तक बकाया कर चुकाने का अल्टीमेटम, पेनल्टी के डर से करदाताओं ने की भरपाई बुरहानपुर। नगर निगम बुरहानपुर ने 2024-25 वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर, जलकर और राजस्व कर से 9.34 करोड़ रु. की ऐतिहासिक वसूली कर नया कीर्तिमान रच

On: April 3, 2025 8:29 PM
Follow Us:
  • 2024-25 वित्तीय वर्ष में जबरदस्त वसूली, पिछले वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

  • 31 मार्च तक बकाया कर चुकाने का अल्टीमेटम, पेनल्टी के डर से करदाताओं ने की भरपाई

बुरहानपुर। नगर निगम बुरहानपुर ने 2024-25 वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर, जलकर और राजस्व कर से 9.34 करोड़ रु. की ऐतिहासिक वसूली कर नया कीर्तिमान रच दिया है। यह वसूली पिछले वर्षों की तुलना में लगभग दोगुनी है, जिससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
दरअसल नगर निगम ने 31 मार्च 2025 तक कर जमा करने का अंतिम अल्टीमेटम जारी किया था और समयसीमा के बाद दोगुनी पेनल्टी लागू करने की चेतावनी दी थी। करदाताओं पर इस सख्ती का असर साफ दिखाई दिया और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर कर अदा किया।
निगम की रिकॉर्ड वसूली
संपत्ति कर और जलकर से 7.05 करोड़ रु. राजस्व कर से 2.29 करोड़ रु. कुल वसूली 9.34 करोड़ रु. की गई। नगर आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने संपत्ति कर विभाग को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50% अधिक वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया। नगर निगम की कर वसूली पिछले दो वर्षों में दोगुनी हो गई है। इस सफलता के पीछे निगम कर्मचारियों की मेहनत और प्रभावी प्रशासनिक नीति है।
अब 50% अधिक वसूली का लक्ष्य!
निगम प्रशासन ने करदाताओं से अपील की है कि समय पर कर जमा करें ताकि शहर के विकास कार्यों को और अधिक गति दी जा सके। अगले वर्ष के लिए नगर निगम ने 50% अधिक कर वसूली का टारगेट सेट किया है। आयुक्त ने कहा बुरहानपुर के नागरिकों, अपने शहर को और सुंदर और विकसित बनाने में अपना योगदान दें, समय पर कर चुकाएं!
इस उदौरान आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, स्वर्णिका वर्मा, संपत्ति कर अधिकारी धीरेंद्र सिकरवार, राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे, शेख इशाक, सुरेश यादव, इस्माईल खान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser