Homeमध्यप्रदेशनिगम ने संपत्ति कर और जलकर वसूली...

निगम ने संपत्ति कर और जलकर वसूली में रचा इतिहास, 9.34 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन

2024-25 वित्तीय वर्ष में जबरदस्त वसूली, पिछले वर्षों का टूटा रिकॉर्ड 31 मार्च तक बकाया कर चुकाने का अल्टीमेटम, पेनल्टी के डर से करदाताओं ने की भरपाई बुरहानपुर। नगर निगम बुरहानपुर ने 2024-25 वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर, जलकर और राजस्व कर से 9.34 करोड़ रु. की ऐतिहासिक वसूली कर नया कीर्तिमान रच दिया है। […]

बुरहानपुर। नगर निगम बुरहानपुर ने 2024-25 वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर, जलकर और राजस्व कर से 9.34 करोड़ रु. की ऐतिहासिक वसूली कर नया कीर्तिमान रच दिया है। यह वसूली पिछले वर्षों की तुलना में लगभग दोगुनी है, जिससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
दरअसल नगर निगम ने 31 मार्च 2025 तक कर जमा करने का अंतिम अल्टीमेटम जारी किया था और समयसीमा के बाद दोगुनी पेनल्टी लागू करने की चेतावनी दी थी। करदाताओं पर इस सख्ती का असर साफ दिखाई दिया और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर कर अदा किया।
निगम की रिकॉर्ड वसूली
संपत्ति कर और जलकर से 7.05 करोड़ रु. राजस्व कर से 2.29 करोड़ रु. कुल वसूली 9.34 करोड़ रु. की गई। नगर आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने संपत्ति कर विभाग को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50% अधिक वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया। नगर निगम की कर वसूली पिछले दो वर्षों में दोगुनी हो गई है। इस सफलता के पीछे निगम कर्मचारियों की मेहनत और प्रभावी प्रशासनिक नीति है।
अब 50% अधिक वसूली का लक्ष्य!
निगम प्रशासन ने करदाताओं से अपील की है कि समय पर कर जमा करें ताकि शहर के विकास कार्यों को और अधिक गति दी जा सके। अगले वर्ष के लिए नगर निगम ने 50% अधिक कर वसूली का टारगेट सेट किया है। आयुक्त ने कहा बुरहानपुर के नागरिकों, अपने शहर को और सुंदर और विकसित बनाने में अपना योगदान दें, समय पर कर चुकाएं!
इस उदौरान आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, स्वर्णिका वर्मा, संपत्ति कर अधिकारी धीरेंद्र सिकरवार, राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे, शेख इशाक, सुरेश यादव, इस्माईल खान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles