Homeमध्यप्रदेशJEE Mains 2025 Result: बुरहानपुर का माजिद...

JEE Mains 2025 Result: बुरहानपुर का माजिद बना देश का चमकता सितारा, देखें पूरी सफलता की कहानी

मेक्रो विज़न एकेडमी का चैंपियन, JEE Mains 2025 में AIR 30, मध्य प्रदेश का नाम किया रोशन बुरहानपुर। मेहनत, लगन और प्रतिभा जब एक साथ चलती हैं, तो इतिहास बनता है और इस बार यह इतिहास रचा है मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के होनहार छात्र माजिद हुसैन ने। IIT JEE Mains 2025 के परिणामों में […]

  • मेक्रो विज़न एकेडमी का चैंपियन, JEE Mains 2025 में AIR 30, मध्य प्रदेश का नाम किया रोशन

बुरहानपुर। मेहनत, लगन और प्रतिभा जब एक साथ चलती हैं, तो इतिहास बनता है और इस बार यह इतिहास रचा है मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के होनहार छात्र माजिद हुसैन ने। IIT JEE Mains 2025 के परिणामों में माजिद ने ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
Sadaiv Newsसफलता की बुलंदी पर माजिद
99.9992 परसेंटाइल के साथ माजिद हुसैन ने साबित कर दिया कि सपना चाहे जितना बड़ा हो, अगर मेहनत सच्ची हो तो कोई मंज़िल दूर नहीं। माजिद की यह सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बुरहानपुर की पहचान बन चुकी है। माजिद ने कहा, “यह मेरे लिए एक सपना था, जो आज साकार हुआ है। मेरे माता-पिता, शिक्षक और स्कूल का हर पल का सहयोग मेरे लिए अमूल्य रहा।”
माजिद– सिर्फ JEE में नहीं, ओलंपियाड में भी नंबर 1
JEE Mains की सफलता के साथ ही माजिद ने NSEC, INPhO, INMO, IOQM, INChO, NSEP और SOF जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह दिखा दिया कि वह असाधारण प्रतिभा के धनी हैं।
प्रतिभाओं की पाठशाला
मैक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर ने वर्षों से देश को होनहार छात्र दिए हैं, और माजिद की यह उपलब्धि उस परंपरा की अगली कड़ी है। संस्थान के फाउंडर और चेयरमैन आनंद प्रकाश चौकसे ने गर्व से कहा माजिद ने हमारी शिक्षण प्रणाली, फैकल्टी और अनुशासन की ताकत को सार्थक किया है। वह शुरू से ही जुनूनी और समर्पित छात्र रहा है।
माजिद अकेले नहीं चमके, पूरी टीम रही धमाकेदार!
मेक्रो विज़न एकेडमी के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। देखें टॉप स्कोरर्स में माजिद हुसैन के साथ-साथ शुभ जैन 99.88, साजिद हुसैन 99.84, संमित महाजन 99.82, आयुशी साहू 99.74, गौरव अडवानी 99.66, अदम्य पाटीदार 99.60, स्वर्णिम राठौर 99.58, मकरंद सरखाने 99.53, कृष यादव 99.51, दिव्यांश तिवारी 99.50, हर्ष रावत 99.48, आदिकुमार जैन 99.47, आरूश साहु 99.34, अर्पित पटेल 99.31, कृष्णम पाटिल 99.14, ऋतुराज सिंह चौहान 99.05, अजय धोते 99.05 आदि।
परिवार ने कहा- हमेशा हौसला बढ़ाया
माजिद के माता-पिता ने आंखों में खुशी के आंसू लिए कहा, हमने हमेशा उसका हौसला बढ़ाया, पर आज उसने हमें वो खुशी दी है जो शब्दों में बयां नहीं हो सकती। माजिद अब JEE Advanced 2025 में देशभर में टॉप करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। उसकी कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है जो बड़ा सोचता है और उसे पाने के लिए जी-जान से जुट जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles