राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सभी को रूला गई पूजा- एक साल पहले जनपद अध्यक्ष बनीं पूर्व विधायक राजेंद्र दादू की बेटी पूजा दादू ने फांसी लगाकर जान दी

बुरहानपुर। राजनीतिक शा़स्त्र में एमए, फाइनेंस में बीबीए करने वाली खकनार जनपद पंचायत की अध्यक्ष पूजा राजेंद्र दादू ने देर रात अपने ग्राम कानापुर स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत की खबर जिसने भी सुनी दंग रह गया। पूजा के पिता राजेंद्र दादू नेपानगर से विधायक थे जबकि बड़ी

On: October 1, 2023 11:17 AM
Follow Us:

बुरहानपुर। राजनीतिक शा़स्त्र में एमए, फाइनेंस में बीबीए करने वाली खकनार जनपद पंचायत की अध्यक्ष पूजा राजेंद्र दादू ने देर रात अपने ग्राम कानापुर स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत की खबर जिसने भी सुनी दंग रह गया। पूजा के पिता राजेंद्र दादू नेपानगर से विधायक थे जबकि बड़ी बहन मंजू दादू भी पूर्व विधायक रह चुकी हैं। वर्तमान में वह मप्र विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं।
रात करीब 11.30 बजे पूजा घर पर अकेली थी तब उसने यह कदम उठाया। आसपास के लोग उसे बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह जिला अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी देवेंद्र पाटीदार आदि भी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। कानापुर में सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
Sadaiv Newsएक साल पहले ही बनी थी खकनार जनपद अध्यक्ष
पूजा दादू एक साल पहले ही खकनार जनपद की अध्यक्ष बनी थीं। उन्होंने शनिवार देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा यह हमारी पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। घटना की सूचना मिलने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित काफी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता निजी अस्पताल पहुंचे। देर रात 2 बजे तक सांसद भी अस्पताल में रहे।
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट बनी चर्चा का विषय
अपनी मौत से करीब 11 घंटे पहले पूजा दादू ने एक पोस्ट फेसबुक पर की थी। दरअसल वह नावरा में शोक व्यक्त करके आई थी। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लिखा था- मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन असामयिक मृत्यु अप्रासंगिक है। गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम नावरा के दो बच्चों की मृत्यु हो गई और ग्राम रहमानपुरा के प्रेमलाल की असामयिक और दुखद मृत्यु पर परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह उनके परिवार को इस दुःख से उबरने में मदद करे। करीब 11 घंटे बाद खुद पूजा ने सुसाइड कर लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser