Homeबुरहानपुरसभी को रूला गई पूजा- एक साल...

सभी को रूला गई पूजा- एक साल पहले जनपद अध्यक्ष बनीं पूर्व विधायक राजेंद्र दादू की बेटी पूजा दादू ने फांसी लगाकर जान दी

बुरहानपुर। राजनीतिक शा़स्त्र में एमए, फाइनेंस में बीबीए करने वाली खकनार जनपद पंचायत की अध्यक्ष पूजा राजेंद्र दादू ने देर रात अपने ग्राम कानापुर स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत की खबर जिसने भी सुनी दंग रह गया। पूजा के पिता राजेंद्र दादू नेपानगर से विधायक थे जबकि बड़ी बहन मंजू […]

बुरहानपुर। राजनीतिक शा़स्त्र में एमए, फाइनेंस में बीबीए करने वाली खकनार जनपद पंचायत की अध्यक्ष पूजा राजेंद्र दादू ने देर रात अपने ग्राम कानापुर स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत की खबर जिसने भी सुनी दंग रह गया। पूजा के पिता राजेंद्र दादू नेपानगर से विधायक थे जबकि बड़ी बहन मंजू दादू भी पूर्व विधायक रह चुकी हैं। वर्तमान में वह मप्र विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं।
रात करीब 11.30 बजे पूजा घर पर अकेली थी तब उसने यह कदम उठाया। आसपास के लोग उसे बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह जिला अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी देवेंद्र पाटीदार आदि भी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। कानापुर में सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
Sadaiv Newsएक साल पहले ही बनी थी खकनार जनपद अध्यक्ष
पूजा दादू एक साल पहले ही खकनार जनपद की अध्यक्ष बनी थीं। उन्होंने शनिवार देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा यह हमारी पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। घटना की सूचना मिलने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित काफी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता निजी अस्पताल पहुंचे। देर रात 2 बजे तक सांसद भी अस्पताल में रहे।
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट बनी चर्चा का विषय
अपनी मौत से करीब 11 घंटे पहले पूजा दादू ने एक पोस्ट फेसबुक पर की थी। दरअसल वह नावरा में शोक व्यक्त करके आई थी। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लिखा था- मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन असामयिक मृत्यु अप्रासंगिक है। गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम नावरा के दो बच्चों की मृत्यु हो गई और ग्राम रहमानपुरा के प्रेमलाल की असामयिक और दुखद मृत्यु पर परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह उनके परिवार को इस दुःख से उबरने में मदद करे। करीब 11 घंटे बाद खुद पूजा ने सुसाइड कर लिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles