HomeअपराधATM फ्रॉड अलर्ट: बुरहानपुर में यूपी गैंग...

ATM फ्रॉड अलर्ट: बुरहानपुर में यूपी गैंग की नई ठगी तकनीक से सावधान रहें

यूपी गैंग की बुरहानपुर में बड़ी साजिश, सतर्क न हुए तो खाली हो जाएगा खाता बुरहानपुर पुलिस ने जिले के लोगों से की अपील बुरहानपुर। शहर में एटीएम से जुड़े साइबर ठगों का गैंग एक्टिव है। उत्तर प्रदेश का यह गिरोह हाईटेक तकनीक से एटीएम में टेप लगाकर ग्राहकों के लाखों रुपए उड़ा रहा है। […]

बुरहानपुर। शहर में एटीएम से जुड़े साइबर ठगों का गैंग एक्टिव है। उत्तर प्रदेश का यह गिरोह हाईटेक तकनीक से एटीएम में टेप लगाकर ग्राहकों के लाखों रुपए उड़ा रहा है। पुलिस ने गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़ा है, लेकिन कई अब भी फरार हैं। गिरोह टोयोटा वाहन से घूमता है और खुद को “पत्रकार” बताकर लोगों को चकमा देता है।
दरअसल गैंग एटीएम मशीन में नोट निकलने वाली जगह पर बेहद पतली पारदर्शी टेप लगाता है। जब ग्राहक पैसे निकालता है, तो नोट मशीन में अटक जाते हैं और बाहर नहीं आते। ग्राहक सोचता है कि ट्रांजैक्शन फेल हो गया। जैसे ही वह चला जाता है, गैंग का सदस्य टेप निकालकर पूरे पैसे ले उड़ता है।
गाड़ी नंबर से पहचानिए धोखेबाजों को
Sadaiv News• सफेद रंग की टोयोटा रोमियो कार
• वाहन क्रमांक: UP32QK2294
• पीछे ‘पत्रकार’ लिखा हुआ, लाल रंग का लोगो
गिरोह के बारे में जानिए
• सभी आरोपी 18 से 35 वर्ष के बीच
• यूपी के कानपुर, फतेहपुर और आसपास के जिलों से संबंध
• कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, बाकी अब भी फरार
पुलिस की अपील: देखें, समझें और सतर्क रहें
• एटीएम में कोई गड़बड़ी दिखे तो तुरंत उपयोग बंद करें
• किसी अनजान को कार्ड या पिन न दें
• संदिग्ध गाड़ी या व्यक्ति दिखे तो 100 डायल करें या नजदीकी थाने में सूचना दें
एसपी देवेन्द्र पाटीदार का कहना है, इस तरह की घटनाएं बहुत गंभीर हैं। आम नागरिकों को जागरूक होना होगा। जल्द ही पूरे गैंग को पकड़ लिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles