राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ATM फ्रॉड अलर्ट: बुरहानपुर में यूपी गैंग की नई ठगी तकनीक से सावधान रहें

यूपी गैंग की बुरहानपुर में बड़ी साजिश, सतर्क न हुए तो खाली हो जाएगा खाता बुरहानपुर पुलिस ने जिले के लोगों से की अपील बुरहानपुर। शहर में एटीएम से जुड़े साइबर ठगों का गैंग एक्टिव है। उत्तर प्रदेश का यह गिरोह हाईटेक तकनीक से एटीएम में टेप लगाकर ग्राहकों के लाखों रुपए उड़ा

On: June 5, 2025 2:23 PM
Follow Us:
  • यूपी गैंग की बुरहानपुर में बड़ी साजिश, सतर्क न हुए तो खाली हो जाएगा खाता

  • बुरहानपुर पुलिस ने जिले के लोगों से की अपील

बुरहानपुर। शहर में एटीएम से जुड़े साइबर ठगों का गैंग एक्टिव है। उत्तर प्रदेश का यह गिरोह हाईटेक तकनीक से एटीएम में टेप लगाकर ग्राहकों के लाखों रुपए उड़ा रहा है। पुलिस ने गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़ा है, लेकिन कई अब भी फरार हैं। गिरोह टोयोटा वाहन से घूमता है और खुद को “पत्रकार” बताकर लोगों को चकमा देता है।
दरअसल गैंग एटीएम मशीन में नोट निकलने वाली जगह पर बेहद पतली पारदर्शी टेप लगाता है। जब ग्राहक पैसे निकालता है, तो नोट मशीन में अटक जाते हैं और बाहर नहीं आते। ग्राहक सोचता है कि ट्रांजैक्शन फेल हो गया। जैसे ही वह चला जाता है, गैंग का सदस्य टेप निकालकर पूरे पैसे ले उड़ता है।
गाड़ी नंबर से पहचानिए धोखेबाजों को
Sadaiv News• सफेद रंग की टोयोटा रोमियो कार
• वाहन क्रमांक: UP32QK2294
• पीछे ‘पत्रकार’ लिखा हुआ, लाल रंग का लोगो
गिरोह के बारे में जानिए
• सभी आरोपी 18 से 35 वर्ष के बीच
• यूपी के कानपुर, फतेहपुर और आसपास के जिलों से संबंध
• कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, बाकी अब भी फरार
पुलिस की अपील: देखें, समझें और सतर्क रहें
• एटीएम में कोई गड़बड़ी दिखे तो तुरंत उपयोग बंद करें
• किसी अनजान को कार्ड या पिन न दें
• संदिग्ध गाड़ी या व्यक्ति दिखे तो 100 डायल करें या नजदीकी थाने में सूचना दें
एसपी देवेन्द्र पाटीदार का कहना है, इस तरह की घटनाएं बहुत गंभीर हैं। आम नागरिकों को जागरूक होना होगा। जल्द ही पूरे गैंग को पकड़ लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser