राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जंगल में गोंद निकालने गए युवक पर वन्यप्राणी का हमला, मौके पर मौत

जांच के लिए पहुंची वन विभाग, पुलिस की टीम, खकनार में कराया पोस्टमार्टम बुरहानपुर। शुक्रवार अलसुबह करीब 6 बजे के आसपास जंगल में अपने कुछ साथियों के साथ गोंद निकालने गए एक युवक पर अज्ञात वन्यप्राणी ने हमला कर दिया। ग्रामीण वन्यप्राणी बाघ होने की बात कह रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने

On: June 6, 2025 8:50 PM
Follow Us:
वन्यप्राणी हमला बुरहानपुर
  • जांच के लिए पहुंची वन विभाग, पुलिस की टीम, खकनार में कराया पोस्टमार्टम

बुरहानपुर। शुक्रवार अलसुबह करीब 6 बजे के आसपास जंगल में अपने कुछ साथियों के साथ गोंद निकालने गए एक युवक पर अज्ञात वन्यप्राणी ने हमला कर दिया। ग्रामीण वन्यप्राणी बाघ होने की बात कह रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
मामला बुरहानपुर वन मंडल की आमगांव बीट के मगरडोह जंगल का है जहां एक युवक लट्टु सुरपाल अपने कुछ साथियों के साथ गोंद निकालने के लिए गया था। गोंद निकालते निकालते साथी अलग अलग हो गए। इसी बीच युवक पर अज्ञात वन्यप्राणी ने हमला कर दिया जिससे उसकी गर्दन पर काफी गंभीर निशान नजर आए। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर खकनार थाना टीआई अभिषेक जाधव, बुरहानपुर एसडीओ अजय सागर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक का खकनार स्थित स्वास्थ्य केंद्र में शाम 4 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है।
अफसर बोले- अज्ञात वन्यप्राणी, अभी कुछ कह पाना मुश्किल
वन अफसरों का कहना है कि हमला किस वन्यप्राणी ने किया है यह अभी बता पाना मुश्किल है। बुरहानपुर एसडीओ अजय सागर ने बताया युवक अपने कुछ साथियों के साथ गया था और जंगल में उनसे बिछड़ गया था। इसी बीच उस पर अज्ञात वन्यप्राणी ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बाघ होने की बात कही, लेकिन वन विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
कुछ माह पहले ही हुई थी शादी
ग्रामीणों के अनुसार युवक करीब 32 साल का था और उसकी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार सुबह 6 बजे वह अपने दोस्तों के साथ गोंद कलेक्शन के लिए गया था। इस दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों में वन्यप्राणी की दहशत है। दरअसल यह क्षेत्र टाइगर रिजर्व मेलघाट क्षेत्र से लगा हुआ है। यहां अकसर महाराष्ट्र की ओर से वन्यप्राणियों का आना जाना लगा रहता है। इसलिए अब गांव के लोग और चिंतित हो गए है।
क्षेत्र में होती है सलाई गोंद की तस्करी
क्षेत्र में सलाई गोंद की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। वन विभाग की ओर से समितियों से भी गोंद निकलवाया जाता है। इस मामले में युवक किसके लिए गोंद निकालने गए थे यह जांच का विषय है।
वर्जन-
पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी वास्तविक स्थिति
प्रारंभिक तौर पर तो यह बात सामने आई है कि युवक पर किसी वन्यप्राणी ने हमला किया है, लेकिन यह जांच का विषय है कि किस वन्यप्राणी ने हमला किया है। युवक का खकनार में पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति पता चलेगी। मामले की जांच की जा रही है।
-अजय सागर, एसडीओ वन विभाग बुरहानपुर
…….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser