Homeबुरहानपुरजंगल में गोंद निकालने गए युवक पर...

जंगल में गोंद निकालने गए युवक पर वन्यप्राणी का हमला, मौके पर मौत

जांच के लिए पहुंची वन विभाग, पुलिस की टीम, खकनार में कराया पोस्टमार्टम बुरहानपुर। शुक्रवार अलसुबह करीब 6 बजे के आसपास जंगल में अपने कुछ साथियों के साथ गोंद निकालने गए एक युवक पर अज्ञात वन्यप्राणी ने हमला कर दिया। ग्रामीण वन्यप्राणी बाघ होने की बात कह रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने इसकी पुष्टि […]

  • जांच के लिए पहुंची वन विभाग, पुलिस की टीम, खकनार में कराया पोस्टमार्टम

बुरहानपुर। शुक्रवार अलसुबह करीब 6 बजे के आसपास जंगल में अपने कुछ साथियों के साथ गोंद निकालने गए एक युवक पर अज्ञात वन्यप्राणी ने हमला कर दिया। ग्रामीण वन्यप्राणी बाघ होने की बात कह रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
मामला बुरहानपुर वन मंडल की आमगांव बीट के मगरडोह जंगल का है जहां एक युवक लट्टु सुरपाल अपने कुछ साथियों के साथ गोंद निकालने के लिए गया था। गोंद निकालते निकालते साथी अलग अलग हो गए। इसी बीच युवक पर अज्ञात वन्यप्राणी ने हमला कर दिया जिससे उसकी गर्दन पर काफी गंभीर निशान नजर आए। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर खकनार थाना टीआई अभिषेक जाधव, बुरहानपुर एसडीओ अजय सागर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक का खकनार स्थित स्वास्थ्य केंद्र में शाम 4 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है।
अफसर बोले- अज्ञात वन्यप्राणी, अभी कुछ कह पाना मुश्किल
वन अफसरों का कहना है कि हमला किस वन्यप्राणी ने किया है यह अभी बता पाना मुश्किल है। बुरहानपुर एसडीओ अजय सागर ने बताया युवक अपने कुछ साथियों के साथ गया था और जंगल में उनसे बिछड़ गया था। इसी बीच उस पर अज्ञात वन्यप्राणी ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बाघ होने की बात कही, लेकिन वन विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
कुछ माह पहले ही हुई थी शादी
ग्रामीणों के अनुसार युवक करीब 32 साल का था और उसकी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार सुबह 6 बजे वह अपने दोस्तों के साथ गोंद कलेक्शन के लिए गया था। इस दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों में वन्यप्राणी की दहशत है। दरअसल यह क्षेत्र टाइगर रिजर्व मेलघाट क्षेत्र से लगा हुआ है। यहां अकसर महाराष्ट्र की ओर से वन्यप्राणियों का आना जाना लगा रहता है। इसलिए अब गांव के लोग और चिंतित हो गए है।
क्षेत्र में होती है सलाई गोंद की तस्करी
क्षेत्र में सलाई गोंद की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। वन विभाग की ओर से समितियों से भी गोंद निकलवाया जाता है। इस मामले में युवक किसके लिए गोंद निकालने गए थे यह जांच का विषय है।
वर्जन-
पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी वास्तविक स्थिति
प्रारंभिक तौर पर तो यह बात सामने आई है कि युवक पर किसी वन्यप्राणी ने हमला किया है, लेकिन यह जांच का विषय है कि किस वन्यप्राणी ने हमला किया है। युवक का खकनार में पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति पता चलेगी। मामले की जांच की जा रही है।
-अजय सागर, एसडीओ वन विभाग बुरहानपुर
…….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles