राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

उद्योग नगर में भीषण आग: बीटी कॉटन इंडस्ट्रीज जलकर खाक, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

रविवार शाम को फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, आसपास का इलाका खाली कराया गया शाहपुर-नेपानगर से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड बुरहानपुर। उद्योग नगर की बीटी कॉटन इंडस्ट्रीज में रविवार शाम करीब 6 बजे अचानक लगी आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी भयानक थी कि लपटें आसमान

On: June 8, 2025 10:50 PM
Follow Us:
बीटी कॉटन इंडस्ट्री में लगी आग का दृश्य, बुरहानपुर
  • रविवार शाम को फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, आसपास का इलाका खाली कराया गया

  • शाहपुर-नेपानगर से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

बुरहानपुर। उद्योग नगर की बीटी कॉटन इंडस्ट्रीज में रविवार शाम करीब 6 बजे अचानक लगी आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी भयानक थी कि लपटें आसमान को छूने लगीं और धुएं का गुबार पांच किलोमीटर दूर तक नजर आने लगा। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह जान बचाई। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए शाहपुर और नेपानगर से भी फायर ब्रिगेड की मदद ली गई।
Sadaiv Newsदरअसल आग की खबर तेजी से फैली और स्थानीय रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। रहवासी इलाकों को खाली कराया गया। पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई।
जनहानि नहीं, लेकिन लाखों का माल जलकर खाक
Sadaiv Newsबीटी इंडस्ट्रीज के संचालक रोहित पोद्दार की इस यूनिट में रविवार को स्टाफ कम था, जो बड़ी जनहानि को टाल गया। लेकिन अंदर रखा कच्चा माल, कॉटन की गांठें, मशीनें और तैयार माल पूरी तरह जल गया। सूत्रों के मुताबिक लाखों का नुकसान होना तय है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आग का कारण अज्ञात, पुलिस और प्रशासन जांच में जुटे
फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गणपति नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और प्रशासनिक अधिकारी भी जांच कर रहे हैं।
लोगों की भीड़ को हटाने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
आग की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लपटें और धुआं देखने जमा हुई भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। कई बार इलाके को घेरकर खाली करवाया गया ताकि फायर ब्रिगेड अपना काम सुचारु रूप से कर सके।
सवाल बरकरार: सुरक्षा इंतज़ाम क्यों थे नाकाफी?
फैक्ट्री क्षेत्र में आग बुझाने के पर्याप्त इंतज़ाम क्यों नहीं थे, यह बड़ा सवाल है। औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार लगने वाली आगों के बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी अब चिंता का विषय बन चुकी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser