Homeमध्यप्रदेशउद्योग नगर में भीषण आग: बीटी कॉटन...

उद्योग नगर में भीषण आग: बीटी कॉटन इंडस्ट्रीज जलकर खाक, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

रविवार शाम को फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, आसपास का इलाका खाली कराया गया शाहपुर-नेपानगर से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड बुरहानपुर। उद्योग नगर की बीटी कॉटन इंडस्ट्रीज में रविवार शाम करीब 6 बजे अचानक लगी आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी भयानक थी कि लपटें आसमान को छूने […]

बुरहानपुर। उद्योग नगर की बीटी कॉटन इंडस्ट्रीज में रविवार शाम करीब 6 बजे अचानक लगी आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी भयानक थी कि लपटें आसमान को छूने लगीं और धुएं का गुबार पांच किलोमीटर दूर तक नजर आने लगा। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह जान बचाई। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए शाहपुर और नेपानगर से भी फायर ब्रिगेड की मदद ली गई।
Sadaiv Newsदरअसल आग की खबर तेजी से फैली और स्थानीय रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। रहवासी इलाकों को खाली कराया गया। पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई।
जनहानि नहीं, लेकिन लाखों का माल जलकर खाक
Sadaiv Newsबीटी इंडस्ट्रीज के संचालक रोहित पोद्दार की इस यूनिट में रविवार को स्टाफ कम था, जो बड़ी जनहानि को टाल गया। लेकिन अंदर रखा कच्चा माल, कॉटन की गांठें, मशीनें और तैयार माल पूरी तरह जल गया। सूत्रों के मुताबिक लाखों का नुकसान होना तय है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आग का कारण अज्ञात, पुलिस और प्रशासन जांच में जुटे
फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गणपति नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और प्रशासनिक अधिकारी भी जांच कर रहे हैं।
लोगों की भीड़ को हटाने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
आग की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लपटें और धुआं देखने जमा हुई भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। कई बार इलाके को घेरकर खाली करवाया गया ताकि फायर ब्रिगेड अपना काम सुचारु रूप से कर सके।
सवाल बरकरार: सुरक्षा इंतज़ाम क्यों थे नाकाफी?
फैक्ट्री क्षेत्र में आग बुझाने के पर्याप्त इंतज़ाम क्यों नहीं थे, यह बड़ा सवाल है। औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार लगने वाली आगों के बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी अब चिंता का विषय बन चुकी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles