-
Table of Contents
विधायक अर्चना चिटनिस ने अफसरों के साथ किया स्थल निरीक्षण
-
रेणुका झील के पास बनेगा दो मंजिला भवन, 100 श्रमिकों के ठहरने की होगी व्यवस्था
-
श्रमिकों के लिए भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण, प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं भी होंगी
बुरहानपुर। मंगलवार को श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम रखा गया। विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर 6.16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले श्रमिक विश्रामगृह के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
अर्चना चिटनिस ने जानकारी देते हुए कहा— मध्यप्रदेश में सबसे पहला श्रमिक विश्रामगृह बुरहानपुर में बन रहा है, जो हमारी सरकार की श्रमिकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मोहम्मदपुरा पंचायत रेणुका झील के समीप लगभग 6 करोड़ 16 लाख रूपए लागत का 100 बिस्तर की क्षमता वाला श्रमिक विश्रामगृह का निर्माण किया जाएगा। इसमें दो मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। 25-25 श्रमिकों के ठहरने के लिए भूतल मंजिल एवं प्रथम मंजिल पर भी 2-2 हॉलों का निर्माण के साथ किचन, भोजन कक्ष, प्रशिक्षण कक्ष एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक कक्ष का निर्माण किया जाएगा। विश्रामगृह में विभिन्न स्थानों से बुरहानपुर में कार्य करने के लिए श्रमिक एवं उनके परिवार के ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
श्रमिकों के लिए यह सिर्फ भवन नहीं, गरिमा का प्रतीक होगा – चिटनिस
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों में काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों को रहने की सुविधा न मिलने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है। यह विश्रामगृह उनके लिए सम्मानजनक और सुरक्षित ठहराव प्रदान करेगा। भाजपा की सरकार गरीब, श्रमिक और जरूरतमंदों को प्राथमिकता देती है। ये विश्रामगृह सामाजिक समरसता और सुविधा का सशक्त उदाहरण बनेगा।
ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, विजय शेवाड़े, विजय कार्ले, ज्योतिबा धड़स, चिंतामन महाजन, नरहरी दीक्षित, योगेश महाजन, संभाजीराव सगरे, आशीष शुक्ला, गौरव शुक्ला, रूद्रेश्वर एंडोले, किशोर कामठे, सुमित बोरले, रूपेश लिहनकर, लोक निर्माण विभाग भवन के अमित वास्कले, श्रम निरीक्षक कन्हैयालाल मोरे सहित अन्य मौजूद थे।