Homeबुरहानपुरमेटरनिटी वार्ड में परोसा गया कीड़े वाला...

मेटरनिटी वार्ड में परोसा गया कीड़े वाला दलिया, अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल

महिला की शिकायत पर जिला अस्पताल में हड़कंप, आरएमओ बोले – दोषियों को मिलेगा नोटिस बुरहानपुर। जिला अस्पताल बुरहानपुर में लापरवाही का एक और मामला उजागर हुआ है। इस बार मेटरनिटी वार्ड में भर्ती प्रसूता की परिजन को दिए गए भोजन दलिया में कीड़ा निकलने से हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही अस्पताल प्रशासन […]

  • महिला की शिकायत पर जिला अस्पताल में हड़कंप, आरएमओ बोले – दोषियों को मिलेगा नोटिस

बुरहानपुर। जिला अस्पताल बुरहानपुर में लापरवाही का एक और मामला उजागर हुआ है। इस बार मेटरनिटी वार्ड में भर्ती प्रसूता की परिजन को दिए गए भोजन दलिया में कीड़ा निकलने से हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही अस्पताल प्रशासन बैकफुट पर आ गया और डायटीशियन व वार्ड इंचार्ज को नोटिस देने की बात कही गई है।
Sadaiv Newsदरअसल नागझिरी निवासी जमीला बानो की बेटी आफरिन बानो को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह जब मेटरनिटी वार्ड में भोजन वितरण हुआ, तो जमीला बानो ने जैसे ही दलिया लिया, उसमें कीड़ा तैरता मिला। जमीला ने तत्काल स्टाफ से शिकायत की, लेकिन जब वहां से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने सीधे आरएमओ डॉ. भूपेंद्र गौर को जानकारी दी।
आरएमओ बोले: लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
आरएमओ डॉ. भूपेंद्र गौर ने बताया हमें मेटरनिटी वार्ड में भर्ती महिला के परिजन की ओर से दलिया में कीड़ा मिलने की शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले में ड्यूटी पर मौजूद डायटीशियन और वार्ड इंचार्ज को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जांच कराई जाएगी कि गलती कहां और किस स्तर पर हुई।
मेटरनिटी वार्ड में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल
मेटरनिटी वार्ड में भर्ती महिलाएं पहले से ही कमजोर अवस्था में होती हैं। ऐसे में अगर उन्हें संक्रमित या दूषित भोजन दिया जाए तो यह सीधे मां और नवजात की सेहत से खिलवाड़ है। यह कोई पहला मामला नहीं है। अस्पताल की भोजन व्यवस्था पर पहले भी कई बार गंभीर सवाल उठ चुके हैं, लेकिन अब तक सुधार के नाम पर सिर्फ बयानबाज़ी ही हुई है।
महिला की मांग – भोजन की गुणवत्ता पर हो सख्त निगरानी
जमीला बानो ने कहा, हम गरीब हैं, भरोसा करके सरकारी अस्पताल में आते हैं। लेकिन यहां की यह हालत है तो फिर भरोसा कैसे करें? उनकी मांग है कि अस्पताल में रोज़ बनने वाले भोजन की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles