HomeबुरहानपुरDigital Push : बुरहानपुर के गांव अब...

Digital Push : बुरहानपुर के गांव अब नहीं रहेंगे नेटवर्क से दूर, 34 गांवों में लगेंगे 4G टावर

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर 4G के टावर से बदलेगी गांवों की तकदीर बुरहानपुर। गांवों की सुनसान पहाड़ियों और घाटियों में अब नेटवर्क के सिग्नल गूंजेंगे। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर जिले के 34 गांवों में BSNL के नए 4G टावर लगाए जाएंगे। यह कदम गांवों को डिजिटल इंडिया की मुख्यधारा […]

  • सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर 4G के टावर से बदलेगी गांवों की तकदीर

बुरहानपुर। गांवों की सुनसान पहाड़ियों और घाटियों में अब नेटवर्क के सिग्नल गूंजेंगे। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर जिले के 34 गांवों में BSNL के नए 4G टावर लगाए जाएंगे। यह कदम गांवों को डिजिटल इंडिया की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगा।
Sadaiv Newsसांसद पाटील ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उन्होंने जिले के कई इलाकों में नेटवर्क की गंभीर समस्या को उठाते हुए 34 टावरों की मंजूरी का आग्रह किया। मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा –जल्द ही बुरहानपुर जिले को संचार क्रांति की सौगात दी जाएगी। इन टावरों की स्थापना के बाद गांवों को मिलेगी बेहतर कॉल कनेक्टिविटी, फास्ट 4G इंटरनेट स्पीड, ऑनलाइन शिक्षा और टेलीमेडिसिन की सुविधा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं तक आसान पहुंच।
इन 34 गांवों में लगेंगे टावर
धौंड, चिखल्या, जलान्द्रा, उतांबी, दवाटिया, छोटी सूक्ता, नांदुरा, पांगरीमाल, मोहनगढ़, खड़की, कानापुर, चिड़ियामाल, रायतलाई, पीपलपानी, डवाली रैयत, रामाखेड़ा, बालापाट, बोरसल रैयत, हैदरपुर, घाघरला, गोराडिया, दरियापुर रैयत, रत्नापुर, गोलखेड़ा, शंकरपुरा, बुरहानपुर, देडतलाई, सीवल, सारोला, अंबाडा, भावसा, खामनी, शेखपुरा, बोहरडा।
अब गांव भी बोलेंगे 4G की भाषा – सांसद पाटील
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा –गांवों में नेटवर्क की कमी सिर्फ एक सुविधा का नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार की बाधा है। अब गांव भी शहरों की तरह डिजिटल बनेंगे। इसके अतिरिक्त, 4G टावरों की स्थापना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हाई-स्पीड 4G सेवा से यूजर्स को लाभ होगा। गांवों के निवासियों के लिए संचार क्रांति होंगी और नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या झेल रहे इन गांवों को सुलभ और सुचारु मोबाइल नेटवर्क मिलेगा
डिजिटल इंडिया की नींव गांवों से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन रहा है कि हर गांव तक इंटरनेट पहुंचे। ये 34 टावर उसी लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। इससे न केवल संचार सुधरेगा, बल्कि युवाओं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई, बिजनेस और रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles