Homeबुरहानपुरमनोज तारवाला दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने...

मनोज तारवाला दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जनवरी 2026 में युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी

नई कार्यकारिणी की घोषणा, महापौर सहित गणमान्यजन रहे उपस्थित

  • श्री बृहद गुजराती समाज का सम्मेलन संपन्न

बुरहानपुर। श्री बृहद गुजराती समाज बुरहानपुर के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज भाई तारवाला को निर्विरोध रूप से चुना गया। रविवार को आयोजित एक गरिमामय सम्मेलन में नई कार्यकारिणी और सलाहकार मंडल का गठन किया गया। सम्मेलन का आयोजन लेवा पाटीदार धर्मशाला, गणपति नाका में हुआ।
मनोज तारवाला समाज के 11वें अध्यक्ष हैं और लगातार दूसरी बार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा जनवरी 2026 में समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्य कठिन जरूर है, लेकिन मैं इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करता हूं। सम्मेलन में महापौर माधुरी अतुल पटेल ने यह भी सुझाव दिया कि यदि समाज इच्छुक हो, तो सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित किया जा सकता है।
कार्यकारिणी में युवा व अनुभवी नेतृत्व का संतुलन
50 सदस्यीय कार्यकारिणी और 14 सदस्यीय सलाहकार मंडल की घोषणा की गई। मुख्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं- उपाध्यक्ष हेमेंद्र गोविंदजीवाला, राकेश पटेल, हरीश टोपीवाला, सचिव– प्रशांत श्रॉफ, कोषाध्यक्ष – सुनील शाह, सांस्कृतिक प्रमुख– डॉ. अनिल शाह, शिक्षा प्रमुख- नरेंद्र मोदी। महिला अध्यक्ष– उज्ज्वला कापड़िया, महिला सचिव– शीतल श्रॉफ, महिला कोषाध्यक्ष–जया शाह को बनाया गया।
अब वक्त है संगठित होने का
महापौर माधुरी पटेल ने कहा गुजराती समाज ने सदैव व्यापार, संस्कृति और सद्भाव का नेतृत्व किया है। अब हमें संगठित होकर बुरहानपुर की प्रगति में भी सामूहिक भूमिका निभानी होगी। अतुल पटेल ने कहा हर चुनौती को अवसर में बदलने का हुनर हमारे खून में है। अब युवा और अनुभवी एक साथ चलें तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहेगा। हरिकृष्ण मुखियाजी ने आशीर्वचन में कहा जब संगठन एक दिशा में चलता है, तब इतिहास बनता है। समाज की नई कार्यकारिणी उसका प्रमाण है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल शाह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रशांत भाई श्रॉफ द्वारा हुआ।
अगले 3 वर्षों की कार्ययोजना पर फोकस
अध्यक्ष मनोज तारवाला ने समाज की आगामी तीन वर्षों की योजना साझा की — जिसमें युवक-युवती परिचय सम्मेलन, शैक्षणिक सहयोग, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक महोत्सव, स्वास्थ्य व सामूहिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles