राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सांसद खेल महोत्सव : हर गांव-गली से खोजी जाएंगी प्रतिभाएँ, 21 सितम्बर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएँ

- सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बोले – प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सुनहरा अवसर

On: September 14, 2025 8:41 AM
Follow Us:
सांसद खेल महोत्सव : हर गांव-गली से खोजी जाएंगी प्रतिभाएँ
  • 20 सितम्बर तक होगा पंजीकरण, क्यूआर कोड से मिल रही सुविधा

  • आयोजन की तैयारियों पर चर्चा-  आवागमन, भोजन, पुरस्कार और प्रमाणपत्र की हुई रूपरेखा

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव को लेकर शुक्रवार को खेल प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य हर गांव-गली से प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का अवसर देना है।

सांसद पाटिल ने बताया कि प्रतियोगिताएँ ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर होंगी। इसके लिए 20 सितंबर तक खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। खेलों का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा, हर बड़ा खिलाड़ी अपनी यात्रा एक छोटे स्थान से शुरू करता है। हमें सुनिश्चित करना है कि संसदीय क्षेत्र से निकलने वाली प्रतिभाएँ देश का नाम रोशन करें।

क्यूआर कोड से आसान पंजीकरण

बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी आदित्य प्रजापति ने बताया कि खिलाड़ी जारी किए गए क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।

व्यवस्थाओं पर चर्चा

बैठक में खिलाड़ियों के आवागमन, स्वल्पाहार, पेयजल, प्रतियोगिता स्थल, पंचायतों से सहयोग, पुरस्कार, प्रमाणपत्र और खेल सामग्री पर चर्चा की गई। प्रजापति ने क्रीड़ा अध्यापकों और शिक्षण संस्थानों से आह्वान किया कि वे अपने विद्यालयों से खेलों में रुचि और क्षमता रखने वाले छात्रों का नामांकन कराएँ और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद

बैठक में पूर्व महापौर अनिल भोंसले, भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर शाह, मनोज टंडन, नेपानगर विधानसभा प्रभारी सुनील वाघे, नरेंद्र पाटील, एमआईसी चेयरमैन भारत इंगले, सुभाष जाधव, रविन्द्र सिंह खरबंदा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser