राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

खेतों में पसरा तबाही का मंजर, विधायक दादू ने किसानों का दर्द सुना

- तीन दिन पहले की बारिश और तूफान से केले की फसल जमींदोज, खेतों में भरा पानी — किसानों को भारी आर्थिक नुकसान

On: November 2, 2025 8:19 PM
Follow Us:
“बारिश ने छीना सालभर का सहारा, विधायक दादू ने कहा — किसानों का दर्द हमारा भी है”

खकनार। क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई तेज बारिश और तूफान ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। रविवार को विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और खेतों में उतरकर फसलों की स्थिति देखी। विधायक ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मदद का भरोसा दिलाया।

Sadaiv Newsखकनार क्षेत्र भी केले की खेती के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। कई गांवों में खेतों में पानी भर जाने से केले के पौधे गिर गए, फल सड़ गए और फसल पूरी तरह जमींदोज हो गई। किसानों का कहना है कि पहले से ही केले के दाम बाजार में गिरे हुए हैं, अब इस आपदा ने उनका सालभर का परिश्रम बर्बाद कर दिया है। किसानों ने बताया कि मौसम की मार से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरा होने से अब अगली फसल की तैयारी भी मुश्किल हो गई है।

विधायक ने कहा— किसानों के साथ सरकार खड़ी है

विधायक मंजू दादू ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण करते हुए किसानों से कहा कि उनकी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और किसानों को राहत व मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खेतों का सर्वे जल्द पूरा किया जाए ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मदद मिल सके। विधायक ने कहा किसान देश की रीढ़ हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे हार नहीं मानते। सरकार उनके साथ है और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी।

किसानों में चिंता, पर उम्मीद भी

किसानों ने विधायक से अपनी परेशानियां साझा कीं और बताया कि लगातार बदलते मौसम और गिरते दामों के कारण खेती अब घाटे का सौदा बनती जा रही है। हालांकि विधायक के आश्वासन से किसानों में थोड़ी उम्मीद जगी है कि सरकार की ओर से राहत मिल सकती है।

ये रहे मौजूद

निरीक्षण दौरे के दौरान मंडल महामंत्री प्रशांत ढाके, प्रमोद पाटिल, शुभम यादव, नरेश राजोरिया, विनोद जाधव, अब्दुल सादिक, धीरज महाजन, रविद्र पाठक, ललित ठाकुर, और बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। सभी ने खेतों में जाकर फसल नुकसान का जायजा लिया और शासन से जल्द राहत की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser