Homeखंडवामदरसे से निकले 20 लाख के नकली...

मदरसे से निकले 20 लाख के नकली नोट! इमाम जुबेर अंसारी गिरफ्तार

— मालेगांव में पकड़े गए गिरोह से जुड़ा तार, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पैठिया गांव में पुलिस ने एक बड़े नकली नोट कांड का खुलासा किया। गांव के मदरसे में रहने वाले इमाम जुबेर अंसारी के कमरे से करीब 20 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस को मौके से 500-500 रुपए के बंडलों से भरा एक बैग मिला। नोटों की गिनती में 19 लाख 78 हजार रुपए के फर्जी नोट निकले।

दरअसल पूरा मामला तब खुला जब महाराष्ट्र के मालेगांव पुलिस ने जुबेर अंसारी और उसके साथी नजीम अकम अयूब अंसारी को 10 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ पकड़ा। मीडिया में खबर आने के बाद जावर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि इनमें से एक आरोपी पैठिया गांव की मस्जिद का इमाम है। सूचना पर खंडवा पुलिस तुरंत हरकत में आई और पैठिया गांव के मदरसे पर छापा मारा। छापे के दौरान इमाम के कमरे से नोटों से भरा बैग मिला।

नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क होने का शक

पुलिस को शक है कि यह सिर्फ एक मामूली मामला नहीं, बल्कि नकली नोट तस्करी का बड़ा नेटवर्क है, जो मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। मालेगांव पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नकली नोटों की सप्लाई मुंबई-आगरा हाईवे के रास्ते महाराष्ट्र में करने वाले थे। उन्हें होटल एवन के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार किया गया।

जब्त हुए लाखों के नकली नोट और मोबाइल

तलाशी में पुलिस को 500 रुपए मूल्य के 2000 नकली नोट (कुल 10 लाख रुपए), दो मोबाइल फोन और IMPEX कंपनी का चॉकलेट रंग का बैग बरामद हुआ। जांच में स्पष्ट हुआ कि सारे नोट पूरी तरह फर्जी हैं।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 179, 180 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में लिया है।

3 महीने पहले ही मदरसे में रखा गया था इमाम

पैठिया मस्जिद के सदर कलीम खान ने बताया कि जुबेर अंसारी को करीब तीन महीने पहले ही मदरसे में बतौर इमाम नियुक्त किया गया था। वह पहले बेनपुरा डोंगरी गांव में नमाज पढ़ाता था, जहां से हटने के बाद उसे पैठिया में रखा गया। कलीम खान ने बताया, जुबेर कई बार छुट्टी पर चला जाता था। पिछले महीने 26 अक्टूबर को वह यह कहकर गया कि उसकी मां बीमार है, फिर वापस नहीं लौटा।

पुलिस कर रही गहन जांच

खंडवा पुलिस अब मालेगांव पुलिस के साथ मिलकर इस गिरोह की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
अनुमान है कि आरोपी नकली नोटों की प्रिंटिंग और सप्लाई चेन से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles