Homeअपराधरातों-रात उड़ाईं लोहे की प्लेटें, CCTV ने...

रातों-रात उड़ाईं लोहे की प्लेटें, CCTV ने खोल दी पोल; 5 आरोपी गिरफ्तार

—  50 हजार की चोरी का पर्दाफाश, बरामद हुई सेंटिंग प्लेटें और पिकअप वाहन

बुरहानपुर। नेपानगर पुलिस ने एक बार फिर अपने शानदार कामकाज का प्रदर्शन करते हुए चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। लोहे की सेंटिंग प्लेटों की चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 40 नग सेंटिंग प्लेटें और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी क्षेत्र के शातिर चोर बताए जा रहे हैं, जो निर्माण स्थलों से सामान चुराकर सस्ते दामों में बेचने का काम करते थे।

फरियादी मुजफ्फर अली उर्फ मुज्जु पिता शौकत अली, निवासी एमजी नगर, ने पुलिस को बताया कि वह नगर पालिका नेपानगर द्वारा एमजी नगर छोटी मस्जिद के पास बन रहे नाले के निर्माण कार्य में ठेकेदारी कर रहे थे। निर्माण के लिए लाई गई लोहे की सेंटिंग प्लेटें (कुल 40 नग, कीमत ₹50,000) खुले में रखी थीं। 9 अक्टूबर की रात प्लेटें साईट पर रखी गईं और अगली सुबह 10 अक्टूबर को मजदूरों ने देखा कि सभी प्लेटें गायब हैं।

CCTV में दिखा संदिग्ध वाहन — जांच तेज

रिपोर्ट के बाद थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 467/2025, धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें रात के समय एक पिकअप वाहन MH-48-G-1384 संदिग्ध रूप से आता-जाता दिखाई दिया। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक सचिन पिता राजू जाधव (18 वर्ष) निवासी सेलगांव थाना शाहपुर को हिरासत में लिया।

पकड़े गए आरोपी ने खोल दिया पूरा राज

कड़ाई से पूछताछ में सचिन जाधव ने चोरी में शामिल अपने साथियों के नाम उगले — अंकित पिता संजय पवार (19), तसलीम पिता नूर खां तडवी (18), प्रवीण पिता भागीरथ पवार (20) — सभी निवासी सेलगांव थाना शाहपुर, सतीष पिता नरसिंग बारेला (30), सचिन पिता सखाराम भील (22) — दोनों निवासी खडकोद सभी ने मिलकर निर्माणाधीन नाले के पास रखी प्लेटें चोरी करने और उन्हें चांदनी-आसीर रोड के किनारे छिपाने की बात कबूल की।

बरामद हुई चोरी की सामग्री

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से 40 नग सेंटिंग प्लेटें (कुल कीमत ₹50,000), पिकअप वाहन MH-48-G-1384 बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नेपानगर में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस की सराहनीय टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, सउनि सुनील दुबे, सैनिक 14 चंद्रभान एवं सैनिक 23 आरिफ की विशेष भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के निर्देशन में की गई।

एसपी पाटीदार बोले — अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने कहा, नेपानगर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरी का पर्दाफाश किया है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसे अपराध की हिम्मत न करे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles