बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलती। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम कर चुके जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान की राष्ट्रीय पहल के तहत बुरहानपुर में घर-घर जाकर सम्मान अभियान चलाया गया। यह आयोजन “अटल स्मृति वर्ष” के तहत किया गया।
मध्यप्रदेश टोली के सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया विशेष रूप से एक दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचे। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पर जाकर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान को रेखांकित किया।
नींव के पत्थरों को पूजती है भाजपा
सम्मान कार्यक्रम के दौरान धीरज पटेरिया ने कहा जनसंघ के रूप में बोया गया पौधा आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है। जिन निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने संघर्ष के दिनों में पार्टी की नींव रखी, भाजपा उन्हें कभी नहीं भूलती। आज हम उन्हीं नींव के पत्थरों को घर-घर जाकर सम्मानित कर रहे हैं, यही भाजपा की संस्कृति है। उन्होंने आगे कहा कि यही सम्मान-संस्कार भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाता है।
इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ विशेष सम्मान
पटेरिया ने स्वयं प्रकाश कानूनगो (मिसा बंदी) बुरहानपुर, फकीरा महाजन, पातोंडा, विश्वनाथ महाजन धामनगांव, लक्ष्मण फकीरा धामनगांव, अरुण शेंडे (एडवोकेट) बुरहानपुर, ज्ञानेश्वर मोरे (एडवोकेट) बुरहानपुर इनके निवास पर जाकर प्रशस्ति पत्र सौंपा। परिजनों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे “कार्यकर्ता सम्मान की अनूठी मिसाल” बताया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला महामंत्री चिंतामण महाजन व ईश्वर चौहान, संजय यादव, गजेंद्र पाटील, रामकिशन अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष रवि गावड़े, निलेश चौकसे, वीरेंद्र तिवारी, जिला मंत्री सुनील वाघे, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत, रवि काकड़े, आकाश राखोंडे, भरत रावल, भरत इंगले, संदीप पाटिल, चंद्रकिशोर भावसार, रवि जैन सहित बड़ी संख्या में जिला व मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।