राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हाईवे साइट से 30 लाख का डंपर गायब, ड्राइवर भी लापता

खदान में खड़ा था वाहन, आधी रात को हुआ ‘क्लीन स्वीप’; पुलिस को ड्राइवर पर भी शक

On: February 25, 2026 8:44 PM
Follow Us:
बुरहानपुर में 30 लाख का डंपर चोरी, ड्राइवर फरार

शाहपुर। शाहपुर-मुक्ताईनगर हाईवे निर्माण साइट से 30 लाख रुपए कीमत का डंपर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। वारदात के बाद से उसका ड्राइवर भी लापता है। चोरी और फरारी की इस दोहरी गुत्थी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला शाहपुर थाना में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी है।

खदान में खड़ा किया, आधे घंटे बाद गायब

जानकारी के मुताबिक बीएनए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड शाहपुर से मुक्ताईनगर तक हाईवे निर्माण का काम कर रही है। मिट्टी और मुरूम की ढुलाई इच्छापुर खदान से की जा रही थी।

22 फरवरी की रात करीब 10 बजे तक डंपर चालक काम में लगे थे। इसके बाद सभी ने डंपर खदान परिसर में खड़े कर दिए और कैंप में आराम करने चले गए। लेकिन रात 11.30 बजे जब दोबारा नजर डाली तो डंपर क्रमांक MH 19 CX 1863 मौके से गायब था।

30 लाख की मशीन, बिना शोर-शराबे के साफ

बताया जा रहा है कि डंपर की कीमत करीब 30 लाख रुपए है। इतने बड़े वाहन को खदान क्षेत्र से निकालना आसान नहीं, फिर भी चोर बिना किसी हलचल के उसे ले उड़े। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ड्राइवर कमलेश भी गायब

घटना को और संदिग्ध बनाता है डंपर चालक कमलेश पिता कोटूराम केवट का अचानक लापता हो जाना। चोरी के बाद से उसका मोबाइल बंद है और वह कैंप से भी गायब है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मामला साधारण वाहन चोरी है या अंदरूनी मिलीभगत।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। खदान और आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है ताकि डंपर की आवाजाही का सुराग मिल सके।

कई सवालों के घेरे में मामला
  • क्या चोरी पूर्व नियोजित थी?
  • क्या ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध है?
  • बिना नंबर प्लेट बदले इतना बड़ा वाहन कैसे निकल गया?

इन सवालों के जवाब फिलहाल जांच के घेरे में हैं। हाईवे निर्माण के बीच हुई इस वारदात ने ठेकेदार कंपनी और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं—कब मिलेगा 30 लाख का डंपर और कब सुलझेगी ड्राइवर की गुत्थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser