राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नवलसिंह शक्कर कारखाना में ‘लक्ज़री खेल’! मंत्री ने सदन में मानी गड़बड़ी, बोले– शिकायतों से ज्यादा निकले प्रकरण

विधानसभा में गूंजा शक्कर कारखाना मामला, कार्रवाई के संकेत

On: February 25, 2026 7:05 PM
Follow Us:
नवलसिंह शक्कर कारखाना में गड़बड़ी स्वीकार, सख्त कार्रवाई के संकेत

बुरहानपुर। घाटे में डूबे झिरी स्थित नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना में ‘लक्ज़री खेल’ का मामला अब खुलकर सामने आ गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा में खुद सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने स्वीकार किया कि कारखाने में अनियमितताएं हुई हैं। इतना ही नहीं, मंत्री ने कहा कि जितनी शिकायतें आई थीं, उससे

सदन में यह खुलासा होते ही बुरहानपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सवाल उठ रहा है—घाटे में चल रहे कारखाने में आखिर किसके इशारे पर लक्ज़री वाहन खरीदा गया और उसका इस्तेमाल किन-किन ने किया?

विधायक का सवाल, सदन में खुला मामला

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने इस मामले को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया था। वे सदन में मौजूद नहीं थीं, इसलिए उनके अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने सवाल उठाया। उन्होंने कहाकारखाना पहले से घाटे में था। वित्त विभाग ने साफ निर्देश दिए थे कि कोई लक्ज़री वाहन नहीं खरीदा जाएगा। इसके बावजूद संचालक मंडल ने बिना सक्षम स्वीकृति वाहन खरीदा। वाहन का उपयोग अध्यक्ष के अलावा अन्य लोगों ने भी किया। आज तक लॉगबुक उपलब्ध नहीं है। कई टोल नाकों पर वाहन की एंट्री दर्ज मिली है। संचालक मंडल भंग होने के बाद भी खरीदी जारी रही। सदन में यह भी मांग उठी कि भोपाल से विशेष टीम भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

जांच में क्या निकला?

मंत्री विश्वास सारंग ने जवाब में बताया कि इंदौर और उज्जैन के डिप्टी रजिस्ट्रार (डीआर) की संयुक्त समिति से जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में साफ तौर पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। मंत्री ने कहा शिकायतों से ज्यादा प्रकरण सामने आए हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बयान साफ संकेत दे रहा है कि आने वाले दिनों में जिम्मेदारों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

घाटे में कारखाना, फिर भी ‘लक्ज़री’ प्राथमिकता?

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जब कारखाना आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब प्राथमिकता उत्पादन और भुगतान व्यवस्था को मजबूत करने की होनी चाहिए थी। लेकिन इसके उलट लक्ज़री वाहन खरीदी और कथित दुरुपयोग ने सहकारी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर यह मामला एक बड़ी मिसाल बन सकता है।

अब निगाह कार्रवाई पर

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी मानी जा रही है। क्या संचालक मंडल के जिम्मेदारों पर एफआईआर होगी? क्या वित्तीय अनियमितताओं की रिकवरी की जाएगी? क्या वाहन खरीदी और उपयोग से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होंगे? इन सवालों के जवाब आने बाकी हैं। फिलहाल मंत्री के बयान ने यह साफ कर दिया है कि मामला हल्का नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser