राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

फोनपे वॉलेट में रकम आने का झांसा देकर ओटीपी डलवाया, 'गलती हो गई' कहकर दोबारा लिंक भेजी और खाते से किस्तों में साफ कर दिए 1,15,777 रुपए

On: July 22, 2026 6:32 PM
Follow Us:
फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

बुरहानपुर। साइबर अपराधी अब लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। बुरहानपुर के जयसिंहपुरा जैनाबाद निवासी एक महिला को महज 15 मिनट में ऐसा झांसा दिया गया कि उसके फोनपे खाते से 1 लाख 15 हजार 777 रुपए निकल गए और उसे तब तक भनक भी नहीं लगी, जब तक मोबाइल पर लगातार ट्रांजैक्शन के मैसेज आने शुरू नहीं हो गए। मामले की जांच के बाद शिकारपुरा पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 319(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना 7 जुलाई 2026 की है। जयसिंहपुरा जैनाबाद निवासी महेंद्र दांगे ने सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच अपने मोबाइल नंबर से पत्नी राखी दांगे के फोनपे खाते में 90 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। दोपहर करीब 3 बजे राखी के मोबाइल पर 9584917679 नंबर से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बेहद भरोसेमंद अंदाज में कहा कि उनके पति की ओर से 25 हजार रुपए आए हैं और उन्हें फोनपे वॉलेट से बैंक खाते में ट्रांसफर करना है।

पहले लिंक भेजी, फिर ओटीपी डलवाया… यहीं से शुरू हुआ खेल

कॉल करने वाले ने महिला के मोबाइल पर एक लिंक भेजी और कहा कि वह उसके बताए अनुसार प्रक्रिया पूरी करती जाए। महिला ने जैसे ही लिंक खोली और बताए अनुसार ओटीपी दर्ज किया, उसके खाते से 25 हजार रुपए कट गए। जब महिला ने इसकी जानकारी कॉल करने वाले को दी तो उसने तुरंत कहा कि “मैडम, गलती हो गई है। मैं दूसरी लिंक भेज रहा हूं, उससे आपका पैसा वापस आ जाएगा।”

महिला ठग की बातों में दोबारा आ गई। उसने दूसरी लिंक भी खोल ली। इस बार उसके खाते से 50 हजार रुपए और निकल गए। इसके बाद भी ठग नहीं रुका। कुछ ही देर में खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए रकम कटती रही और कुल 1,15,777 रुपए साइबर अपराधी के खाते में पहुंच गए।

साइबर सेल पहुंची शिकायत, जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर

ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन और जिला साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच के बाद मामला शिकारपुरा थाने भेजा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी लिंक भेजकर महिला से फोनपे की प्रक्रिया पूरी करवाई और ओटीपी का इस्तेमाल कर खाते से रकम निकाल ली। पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 319(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। साइबर सेल अब मोबाइल नंबर, ट्रांजैक्शन डिटेल और बैंक खातों के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

साइबर ठगों का नया पैटर्न

जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधी अब सीधे बैंक अधिकारी बनकर नहीं, बल्कि फोनपे, गूगल पे और यूपीआई वॉलेट में पैसा आने का झांसा देकर लोगों को लिंक खोलने और ओटीपी दर्ज कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एक बार यूजर लिंक पर क्लिक कर देता है तो उसके खाते की जानकारी अपराधियों तक पहुंच जाती है और कुछ ही मिनटों में पूरी रकम साफ हो जाती है।

पुलिस की अपील: एक क्लिक से बच सकती है आपकी जमा-पूंजी

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई पेमेंट लिंक, क्यूआर कोड या ओटीपी पर भरोसा न करें। यदि कोई व्यक्ति फोन कर पैसे आने या रिफंड का दावा करे तो उसकी बातों में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें। समय पर शिकायत करने से रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser