Homeबुरहानपुरयोगी आदित्यनाथ की तस्वीर से छेड़छाड़ कर...

योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से छेड़छाड़ कर वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

हिंदू संगठनों ने थाने में की नारेबाजी, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

बुरहानपुर। शहर के ग्राम जैनाबाद गिट्टी खदान क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग शिकारपुरा थाने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक फरहान पिता इस्माइल शाह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कि जैनाबाद निवासी नीलेश कुशवाहा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत केस कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

चेहरे और कान पर लगाए आपत्तिजनक स्टिकर

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजीत परदेसी ने कहा कि आरोपी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के चेहरे और कान पर आपत्तिजनक स्टिकर लगाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, बल्कि मुख्यमंत्री का अपमान भी हुआ।

सख्त कार्रवाई जरूरी

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ओम आजाद ने बताया कि कलेक्टर पहले ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियों पर सख्ती बरतने के आदेश जारी कर चुके हैं। इसके बावजूद ऐसी हरकतें की जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles