Homeबुरहानपुरजिले में फिर प्राकृतिक आपदा से नुकसान,...

जिले में फिर प्राकृतिक आपदा से नुकसान, तेज बारिश, ओलावृष्टि से केला, गेहूं, चना और तरबूज फसल को पहुंचा नुकसान

शाहपुर, देड़तलाई, अंबाड़ा क्षेत्र में हुआ अधिक नुकसान, प्रशासन ने आंतरिक सर्वे कराया, कलेक्टर ने कहा, जहां अधिक नुकसान वहां कराएंगे प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे पिछले साल भी तीन बार प्राकृतिक आपदा के कारण हो चुका है नुकसान बुरहानपुर। एक बार फिर जिले में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। पिछले साल […]

बुरहानपुर। एक बार फिर जिले में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। पिछले साल तीन बार केला फसल प्रभावित हुई थी तो वहीं इस बार आंशिक तौर पर केला प्रभावित हुआ है जबकि गेहूं, चना और तरबूज फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जिन क्षेत्रों में ओले गिरे हैं वहां केला और तरबूज भी प्रभावित हुआ है, लेकिन जहां तेज हवाएं चली और बारिश हुई वहां फसल आड़ी होकर गेहूं, चना को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा अंबाड़ा, सारोला, निंबोला में भी गेहूं फसल को नुकसान हुआ है।
जिले के ग्राम भावसा, मोरखेड़ा, बड़सिंग, मोहद, बंभाड़ा में गेहूं, चना, तरबूज की फसल को नुकसान पहुंचा है। भावसा के किसान फूलसिंग बारेला ने बताया खेत में फसल आड़ी हो गई। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल तेज हवा के कारण आड़ी हो गई। चना गीला हो गया। कुछ आड़ा हुआ है। मक्का को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। अभी आकलन का दौर चल रहा है। कुछ क्षेत्रों में रातभर तेज बारिश हुई और तेज हवाएं भी चलती रही।
शाहपुर क्षेत्र में अधिक नुकसान की आशंका
Sadaiv Newsबताया जा रहा है कि शाहपुर क्षेत्र में नुकसान की आशंका अधिक है। तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल कईं खेतों में आड़ी हो गई। तरबूज पर भी ओले गिरने से नुकसान पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. कार्तिकेय सिंह के जो फसल कटकर पड़ी है उसमें नुकसान हुआ है। चने में धब्बे पड़ेंगे। गेहूं की चमक फीकी होगी। कटाई देरी से होगी। मूंग, बाजरा, ज्वार, केली, तरबूज में ज्यादा नुकसान की संभावना नहीं है। मौसम बदलने से सब्जियों पर असर पड़ेगा। किसान लगातार निगरानी करे। अभी किसान कटाई न करे। साग-भाजी सब्जी जिसमें रसचूसक का प्रकोप रहता है उस पर दवाई का छिड़काव करें।
किसानों ने कहा मुआवजा दिलाया जाए
ग्राम बंभाड़ा के किसान गणेश सुधाकर महाजन न कहा- रात में तेज बारिश और ओलावृष्टि से चने की फसल खत्म हो गई। गेहूं को भी नुकसान पहुंचा है। मक्का, केला को भी नुकसान पहुंचा है। कृषि उपसंचालक एमएस देवके ने कहा-कुछ क्षेत्रों में नुकसान की जानकारी सामने आई है। टीम क्षेत्रों में भेजी जा रही है।
वर्जन-
प्रारंभिक सर्वे करा लिया, दो तहसीलों में नुकसान
* हमारी ओर से टीम भेजकर प्रारंभिक सर्वे कराया गया है। जहां नुकसान अधिक हुआ है वहां सर्वे कराएंगे। दो तहसीलों में फसल बिछने की जानकारी सामने आई है। तीन दिन में सर्वे कराकर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
-भव्या मित्तल, कलेक्टर
देड़तलाई क्षेत्र की जानकारी सामने आई
-हमारे पास फिलहाल देड़तलाई क्षेत्र की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा जहां भी नुकसान हुआ है उसकी जानकारी धीरे धीरे सामने आएगी। टीम सुबह ही रवाना कर दी गई थी।
– एमएस देवके, उपसंचालक कृषि बुरहानपुर

बेमौसम हुई बारिश और आंधी तूफान से प्रभावित हुई फसलों का शीघ्र हो सर्वे- अर्चना चिटनिस 

Sadaiv Newsजिले में सोमवार रात हुई बेमौसम हुई बारिश और आंधी तूफान से प्रभावित हुई फसलों का किसानों के खेतों में नुकसाई की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने कलेक्टर बुरहानपुर सहित उच्चाधिकारियों से चर्चा कर जल्द विशेषज्ञों का सर्वे दल गठित कर प्रभावित कृषकों के साथ खेतों में जाकर फसलों के नुकसान का सर्वे, आंकलन किए जाने को कहा। चिटनिस ने कहा कि किसानों को आश्वासन देती हूं कि नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
अर्चना चिटनिस ने कहा संकट की इस घड़ी में किसानों के दुःख दर्द में भारतीय जनता पार्टी सरकार उनके साथ है। फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सतत प्रयास करेंगे और राहत दिलाएंगे। प्राकृतिक आपदा से रबी फसलें प्रभावित हुई है। इस समय किसानों के खेत में गेहूं, चना, अन्य फसलें तैयार खड़ी थी। फसल कटाई का समय लगभग हो चुका था। कुछ किसानों ने अपनी फसल काटकर भी खेतों में रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पातोंडा, बिरोदा, संग्रामपुर, फोफनार, तुरकगुराड़ा, भावसा, मोहद सहित अन्य ग्रामों में किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है।
….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles