राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

विधानसभा चुनाव- असम की बीएसएफ भी संभालेगी बुरहानपुर जिले में मतदान केंद्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

19वीं बटालियन पहुंची बुरहानपुर, एसपी-एएसपी ने बताई जिले की चुनावी प्लानिंग अंतराज्यीय और जिला स्तर की चेकिंग पोस्टों पर भी जांच लगातार जारी बुरहानपुर। करीब 5 से अधिक बटालियनों के माध्यम से भी जिले में विधानसभा चुनाव में काम लिया जाएगा। अन्य फोर्सेस भी तैनात है। अंतरजिला और अंतर राज्यीय चेक पोस्टों पर

On: October 18, 2023 8:09 PM
Follow Us:
  • 19वीं बटालियन पहुंची बुरहानपुर, एसपी-एएसपी ने बताई जिले की चुनावी प्लानिंग

  • अंतराज्यीय और जिला स्तर की चेकिंग पोस्टों पर भी जांच लगातार जारी

बुरहानपुर। करीब 5 से अधिक बटालियनों के माध्यम से भी जिले में विधानसभा चुनाव में काम लिया जाएगा। अन्य फोर्सेस भी तैनात है। अंतरजिला और अंतर राज्यीय चेक पोस्टों पर भी प्रशासन की नजर है। हर जगह जांच भी जारी है।
दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की पुख्ता तैयारी है। जिले में असम बीएसएफ की 19वीं बटालियन भी तैनात की गई है। यह बटालियन बॉर्डर के अलावा जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनात रहेगी। इसे लेकर बुधवार दोपहर 3 बजे से नगर निगम के इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजवाला आडिटोरियम में कार्यशाला हुई जिसमें 19वीं बटालियन को जिले की स्थिति, मतदान केंद्रों की जानकारी से एएसपी एएस कनेश ने अवगत कराया। जिले में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 5 से अधिक कम्पनियां आई है इसमें होमगार्ड की कंपनी भी शामिल है। इस दौरान एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा- विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। 12 इंटर स्टेट नाके हैं। 6 इंटर डिस्ट्रिक्ट नाके हैं। जहां चेकिंग लगातार जारी है। अब तक 20 लाख रूपए केस दर्ज कर चुके हैं। एसफ की बटालियन भी आ चुकी है। प्रशिक्षण भी हो चुका है। आसामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई जारी है।
लोनी बैरीयर, अंर्तुली फाटा, इच्छापुर में बार्डर चेकिंग के साथ ही अन्य स्पॉट पर भी की जा रही जांच
महाराष्ट्र से जुड़ा जिला होने के कारण चुनावों के समय विशेष चेकिंग की जाती है। इस बार भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र की सीमा से सटे क्षेत्रों में जांच अभियान चल रहा है। लोनी बैरियर, अंर्तुली फाटा और इच्छापुर से जांच हो रही है। जबकि अन्य स्थानों पर भी जांच हो रही है। जिले में कुल 8 स्थानों पर एसएसटी टीमों को तैनात किया गया है।
बुरहानपुर से सटे लोनी बैरियर पर भी वाहनों की चेकिंग चल रही है। विस्फोटक, हथियार, गोला बारूद, 50 हजार रूपए से ज्यादा नगदी पैसा कोई यहां से परिवहन न करे इसलिए यह चेकिंग हो रही है। हर वाहन को चेक किया जा रहा है। लोनीए इच्छापुर और अर्तुली फाटे से महाराष्ट्र की सीमा लगती है। हजारों की संख्या में ट्रक, लोडिंग वाहन भी गुजरते हैं।
वर्जन-
चुनाव को लेकर हम पूरी तरह से एक्टिव
-आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हम पूरी तरह से एक्टिव हैं। हर गतिविधि पर नजर है। बीएसएफ की टीम पहुंच चुकी है। उनकी ट्रेनिंग भी हो चुकी है। अंतरजिला और अंतरराज्यीय चेकिंग पाइंट भी लगे हैं।
-देवेंद्र पाटीदार, एसपी बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser