राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

खामनी में भजन की आड़ में धर्मांतरण का बड़ा खेल! 6 आरोपियों पर केस, गांव में मचा हड़कंप

- न्यू ईयर पार्टी के बहाने बुलाकर कराई जा रही थी इसाई प्रार्थना

On: January 2, 2026 8:50 PM
Follow Us:
खामनी धर्मांतरण केस: भजन की आड़ में प्रार्थना, 6 पर एफआईआर

बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खामनी के समीप बडाला में धर्मांतरण का गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव व आसपास के इलाकों के ग्रामीणों को भोजन और न्यू ईयर पार्टी के बहाने बुलाकर भजन-कीर्तन की आड़ में इसाई धर्म की प्रार्थना कराई जा रही थी और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद गांव में तनाव और आक्रोश की स्थिति बन गई।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 व 5 के तहत 6 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

भोजन के बहाने बुलाया, फिर शुरू हुई प्रार्थना

मामला 1 जनवरी का बताया जा रहा है, जिसकी शिकायत 2 जनवरी को सामने आई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्हें भोजन कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर भजन के साथ इसाई प्रार्थना शुरू कर दी गई। एक ग्रामीण के अनुसार, हमें खाने पर बुलाया गया था, लेकिन वहां प्रार्थना होने लगी। हमें धर्म बदलने के लिए समझाया जा रहा था। जब गांव में इसकी चर्चा फैली और शिकायत की गई तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

बजरंग दल की एंट्री से खुला मामला

बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उसी दौरान गांव में किसी कार्यक्रम के निमंत्रण के लिए पहुंचे थे। वहां भजन-कीर्तन और प्रार्थना देख उन्हें शक हुआ। पूछताछ के दौरान धर्मांतरण की कोशिशों का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी न्यू ईयर पार्टी का आयोजन बताकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर रहे थे, ताकि बिना शक के अपनी गतिविधियां चला सकें।

एसपी की पुष्टि – जल्द होगी गिरफ्तारी

बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा खामनी क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पांच से छह लोगों के खिलाफ शाहपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इन पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, वे हैं  जीवन पिता हीरमल बारेला, निवासी खामनी, रामा बारेला पिता राजाराम, निवासी खामनी, युवराज पिता मोहन, निवासी खामनी, गोकुल पिता भाईराम, निवासी खामनी, महेंद्र बारेला, निवासी जंबूपानी। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण की कोशिश पर बढ़ी चिंता

जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आदिवासियों का धर्मान्तरण करने की बात भी सामने आ रहे। हिन्दू संगठन से जुड़े शंकर चौहान ने कहा कि जिले के आदिवासी भाईयों को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। नेपानगर क्षेत्र के अनेक गाँवों में यह कृत्य किया जा रहा है। मामला आदिवासी बहुल क्षेत्र में सामने आने से प्रशासन और सामाजिक संगठनों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रलोभन देकर भोले-भाले लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser