राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा का संकल्प पत्र- गरीब परिवारों को मुफ्त राशन के साथ अब रियायती दर पर दाल, सरसो का तेल, चीनी भी देगी सरकार

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया बुरहानपुर। भाजपा ने प्रदेश स्तर पर संकल्प जारी किया है। जिला मुख्यालयों पर सरकार के संकल्प पत्र को आमजन तक पहूँचाने के लिए प्रचार किया जा रहा है। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा-संकल्प पत्र में गरीब परिवार को मुफ्त

On: November 14, 2023 4:06 PM
Follow Us:
  • भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया

बुरहानपुर। भाजपा ने प्रदेश स्तर पर संकल्प जारी किया है। जिला मुख्यालयों पर सरकार के संकल्प पत्र को आमजन तक पहूँचाने के लिए प्रचार किया जा रहा है। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा-संकल्प पत्र में गरीब परिवार को मुफ्त राशन के साथ अब रियायती दर पर दाल, सरसो का तेल, चीनी भी दी जाएगी। एमएसपी के साथ बोनस 2700 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं पर, 3100 प्रति क्विंटल धान की खरीदी पर व्यवस्था की जाए। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े, जिला उपाध्यक्ष विपुल कानगो, कार्यालय मंत्री करण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
संकल्प पत्र में यह भी किए गए वादे
– 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास का लाभ मिलेगा।
– प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री जन आवास योजना का लाभ भी देंगे।
– तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4000 प्रति बोरा करने का संकल्प।
– गरीब परिवारों के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा। प्रदेश के प्रति व्यक्ति की आय दोगुना।
-आईआईटी के तर्ज पर मप्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी। प्रति परिवार में कम से कम एक रोजगार।
– आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को 5 लाख से ज्यादा व्यय होने पर सीएम रिलीफ फंड के तहत प्रदेश सरकार खर्च उठाएगी।
– सरकारी स्कूल में मिड डे मी के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी किए वादे
– ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाएंगे। 15 लाख महिलाओं को लखपति योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
– लाड़ली लक्ष्मी को कुल 2 लाख रूपए। सभी जरूरतमंद बालिकाओं को जन्म से 21 साल तक लाभ।
– पीएम किसान सम्मान निधि व मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को 12 हजार रूपए की वार्षिक वित्तीय सहायता लाभ देते रहेंगे।
– जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए अगले 5 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण पर रूपए 3 लाख करोड़ व्यय करेंगे।
– प्रत्येक एसटी ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय की स्थापना के साथ ही 3800 शिक्षकों की भर्ती करेंगे।
-गरीब परिवारों के छात्रों कक्षा पहली से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा के साथ रूपए 1200 की वार्षिक सहायता, स्कूल बैग, किताबें और यूनिफॉर्म के लिए देंगे।
– वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स योजना के तहत प्रत्येक जिले में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना करेंगे।
– वरिष्ठ व दिव्यांग नागरिकों को 15 हजार रूपए मासिक पेंशन प्रदान करेंगे। कारीगरों को रूपए 15 हजार की वित्तीय सहायत, 500 का दैनिक वेतन भुगतान किया जाएगा। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 18 पारंपरिक समूहों का लाभ दिया जाएगा। इस तरह 96 बिंदुओं को मेनिफेस्टो में शामिल किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser