HomeबुरहानपुरBURHANPUR NEWS- स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर आयुक्त...

BURHANPUR NEWS- स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर आयुक्त ने निगम परिसर का किया निरीक्षण

बुरहानपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को देखते हुए शुक्रवार को निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने नगर निगम कार्यालय में गॉर्डन, वाहन गैरेज, वाहन पार्किंग सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए की स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा हैं सतर्क रहे। ऐसे में पूरे शहर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा […]

बुरहानपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को देखते हुए शुक्रवार को निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने नगर निगम कार्यालय में गॉर्डन, वाहन गैरेज, वाहन पार्किंग सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए की स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा हैं सतर्क रहे। ऐसे में पूरे शहर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आज ही आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सुबह 11:20 को नगर निगम परिसर की सफाई व्यवस्था देखने निकले। इस दौरान नगर निगम अपर आयुक्त और नगर निगम के अन्य अमले के साथ, आयुक्त ने स्वच्छता व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एनजीओ के सदस्यों, सभी विभागो के अधिकारियों के साथ भी संवाद किया।
आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने बताया कि, स्वच्छता के लिए जरूरी है कि लोगों के दिमाग में यह बात बैठाई जाए कि हर काम में स्वच्छता है और हमें कचरा नहीं फैलाना है। छोटे छोटे स्ट्रीट बैंडर और ठेले वालो को भी यह बात बताओ और डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करे। इसके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि किसी भी व्यक्ति को यदि कहीं भी कचरा नहीं दिखेगा तो वह कचरा भी नहीं करेगा।
निगम आयुक्त सख्त निर्देश देते हुए खड़े रहकर शौचालय के पास साफ सफाई करवाई गई। वाहन गैरेज का निरीक्षण किया। सफाई को लेकर सुपर वाइजर को कहा कि सभी को कचरा गाड़ी आने पर कचरा उसमे डालना है। शहर की स्वच्छता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। निरीक्षण के दौरान निगम के कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, निगम कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, प्र अधिकारी संजय तिवारी उपयंत्री निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

निगम आयुक्त ने सुशासन दिवस की सपथ दिलाई गई

Sadaiv Newsबुरहानपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्वों को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस मनाया जाता हैं। 23-24 दिसम्बर को शनिवार और रविवार होने के कारण एक दिन पहले सुशासन दिवस प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज नगर निगम परिसर में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने नगर निगम के सभी आधिकारी, कर्मचारियो को सुशासन दिवस की सपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को हम उनकी भावना, दूरदर्शी नेतृत्व और असाधारण समर्पण को याद करते हैं। जिससे उन्होंने हमारे राष्ट्र के भाग्य को आकार दिया। आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है। हम हमेशा उनकी ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर नगर निगम के सहायक आयुक्त वैभव देशमुख, कार्यालय अधिक्षक संदीप तिवारी, राजस्व अधिकारी राजेश मिश्रा व निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles