HomeबुरहानपुरBURHANPUR NEWS- राहुल गांधी बताएं अमेठी की...

BURHANPUR NEWS- राहुल गांधी बताएं अमेठी की बजाए वायनाड क्यों गए -शिवराजसिंह चौहान 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में खकनार में चुनावी सभा को संबोधित किया बुरहानपुर। राहुल बाबा तुमने हमेशा हमेशा के लिए काग्रेस को कलंकित करने का काम किया है। राहुल गांधी को यह नहीं मालूम कि केला पेड़ में उपर लगता है कि जमीन के नीचे लगता है। वह […]

  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में खकनार में चुनावी सभा को संबोधित किया

बुरहानपुर। राहुल बाबा तुमने हमेशा हमेशा के लिए काग्रेस को कलंकित करने का काम किया है। राहुल गांधी को यह नहीं मालूम कि केला पेड़ में उपर लगता है कि जमीन के नीचे लगता है। वह आलू डालकर सोना निकाल देते हैं। ऐसी पार्टी को वोट देना चाहिए क्या। बाजार में मटका भी देखकर खरीदते हैं कि कहीं फूटा तो नहीं फिर प्रधानमंत्री चुनने के लिए क्या करेंगे। सब देखेंगे कि नहीं। कांग्रेस, ईंडी गठनबंधन ने कोई प्रधानमंत्री घोषित किया है क्या। राहुल गांधी अमेठी छोड़कर वायनाड क्यों गए, क्योंकि वह रणछोड़दास हो गए हैं। ऐसे नेता जिसे खुद के जीतने का भरोसा नहीं वह कांग्रेस को चुनाव जिता सकते हैं क्या।
यह बात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरूवार शाम खकनार में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में आयोजित सभा में कही। उन्होंने कहा- कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा ऐसा है ईंडी गठबंधन। मामा भी दिल्ली जाने वाला है। पीछे से ज्ञानेश्वर पाटिल को भी धक्का लगाता रहेगा। आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं उन्होंने कहा एक हैं सैम पित्रोदा अंकल। वह पहले स्व राजीव गांधी के सलाहकार रहे अब राहुल बाबा के गुरू है। वह रंग भेद की बात करते है। भारत में विरासत टैक्स लगना चाहिए क्या। विरासत टैक्स का मतलब है सरकार आपकी 55 प्रतिशत संपत्ति का हिस्सा जब्त कर लेगी। 45 प्रतिशत ही मिलेगा। आप अपनी मेहनत की कमाई सरकार को लूटने दोगे क्या।
बहुत दिनों से आपकी याद आ रही थी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- बहुत दिनों से आपकी याद आ रही थी। तुमने बुलाया और मामा चले आए। जनता की सेवा भगवान की सेवा है। लोगों की स्थिति को बदलने के लिए योजना बनाई गई थी। बचपन से बेटा, बेटियों के बीच भेदभाव होते देखा। पीड़ा होती थी। बेटा बेटी के बीच भेद क्यों। बेटियों को बोझ न मानें, वरदान समझें। मोहन जी ने मेरी योजना को जारी रखने का फैसला किया है। अगला संकल्प लखपति बहना बनाने का है। इसका मतलब है साल में एक लाख रूपए आमदनी गरीब बहन की भी हो। देश 3 करोड़ लखपति बहनें बनाई जाएगी। जीने का हक, मुस्कुराने का अधिकार है। हमारी सांसे सशक्तिकरण पर समर्पित है। कांग्रेस के जमाने में 18 प्रतिशत ब्याज पर कर्जा मिलता था। तब ट्रैक्टर खींच ले गए, मोटर साइकिल ले गए। हमने जीरो परसेंट ब्याज तय किया। सामने जो स्टेट हाईवे है उसकी घोषणा भी मैंने की थी। हम जनता की जिंदगी बदलने का काम करते हैं। किसान सम्मान निधि दी। मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए भी पैसा दे रहे हैं। यह आपकी जिंदगी बदलने का अभियान है। गरीबों को 3 करोड़ पक्के मकान सरकार बनाएगी।
भूमिकाएं बदलती रहती है
शिवराजसिंह चौहान ने कहा-भूमिकाएं बदलती रहती है। पार्टी काम लेती है। 4-4 बार पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया। मैं भगवान से क्या मांगता हूं। मैं कहता हूं कि मुझे बल, बुद्धि भी नहीं चाहिए। मरने के बाद स्वर्ग में जाकर क्या करूंगा। मुझे मुक्ति भी नहीं चाहिए। मैं चाहता हूं कि भगवान मरने के बाद फिर इस जनता के बीच जन्म देना ताकि लोगों की तकलीफें दूर करने का काम कर सकूं। आपने विधानसभा चुनाव में नेपानगर और बुरहानपुर दोनों सीटें जिताई। अब लोकसभा चुनाव है। हम इसमें 3 चीजें देखते हैं। दो ही पार्टी है एक भाजपा एक कांग्रेस। कांग्रेस में कोई दम बची है क्या। अयोध्या में भव्य मंदिर बना। सबको खुशी हुई कि नहीं। बहनें दीपक जला रही थी। रंगोली बना रही थी। बम फटाके फोड़े जा रहे थे। पूरा देश खुशी में डूबा था, लेकिन एक पार्टी रो रही थी। कांग्रेस रो रही थी। कांग्रेस को भी निमंत्रण दिया था कि आओ भव्य राम मंदिर बन रहा है। जाना चाहिए था कि नहीं। कांग्रेस ने कहा हम नहीं जाएंगे। जो रामलला के दर्शन करने से इनकार कर दे उनको वोट देना चाहिए क्या। जबकि वहां अंसारी बंधु आए थे, जिन्होंने केस लड़ा था, लेकिन कांग्रेस की खोपड़ी में बैठ गई मंथरा। जब तक सूरज, धरती रहेगी यह लिखा रहेगा कि कांग्रेस रामलला के दर्शन के लिए नहीं गई।
भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- भारतीय जनता पार्टी नल से जल देने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्की छत का सपना पूरा किया है। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक का इलाज निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। जहां बिजली नहीं, वहां बिजली दी। हमारी देश की सीमा पर सेना को भी मजबूत किया। उन्हें आधुनिक हथियार से लेस किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, नेपानगर विधायक मंजू दादू, विधायक अर्चना चिटनीस, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, महापौर माधुरी पटेल, मधु चौहान, लोकसभा सह प्रभारी दिलीप श्राफ, प्रदीप जाधव, अनिल भोसले, अतुल पटेल, रामदास शिवहरे, सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles