राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- संतों ने प्रारम्भ की भगवान की तर्ज पर पदयात्रा

बुरहानपुर जिले के प्राचीन स्वामिनारायण मंदिर पहुंचे करीब 60 से 70 संत और पार्षदवर्य गुजरात के राजकोट से पैदल यात्रा पर निकले और भगवान स्वामीनारायण की तपस्या स्थली पुलाश्रम पहुचेंगे बुरहानपुर। नगर का स्वामीनारायण मंदिर वैसे तो भगवान और संतों के लिए पूर्व से ही धार्मिक स्थल रहा है। जहां भगवान स्वामीनारायण ने

On: October 13, 2023 3:05 PM
Follow Us:
  • बुरहानपुर जिले के प्राचीन स्वामिनारायण मंदिर पहुंचे करीब 60 से 70 संत और पार्षदवर्य

  • गुजरात के राजकोट से पैदल यात्रा पर निकले और भगवान स्वामीनारायण की तपस्या स्थली पुलाश्रम पहुचेंगे

बुरहानपुर। नगर का स्वामीनारायण मंदिर वैसे तो भगवान और संतों के लिए पूर्व से ही धार्मिक स्थल रहा है। जहां भगवान स्वामीनारायण ने भी स्वयं बुरहानपुर पहुंचकर वर्णी अवतार में तपश्चर्या की थी। भगवान स्वामीनारायण जब अपनी उम्र में महज 11 वर्ष के थे, जिन्होंने घर-परिवार त्याग कर वन विचरण को निकले और वन विचरण करते-करते बुरहानपुर पहुंचे। जहां भगवान स्वामीनारायण भी स्वयं बुरहानपुर पहुंचकर तपश्चार्य की थी। वही ताप्ती नदी के बीच हाथीनुमा पत्थर पर बैठकर जैनाबाद की काठियाबाड़ी महिलाओं से प्रेम पूर्वक दही और रोटला खाया था। मोहना संगम पहुंचकर भक्तों को प्रवचन भी दिया था। उसके पश्चात तपस्या में लीन हो गए थे। उन्ही स्थान के दर्शन के लिए राजकोट के 300 संतों के संत मंडल में से गुरु की प्रेरणा से बुरहानपुर पहुंचे करीब 60 से 70 संत और उनका पार्षद मंडल साथ में कई हरि भक्त भी मौजूद रहे। जिन्होंने भगवान स्वामीनारायण के दर्शन कर उन्होंने दंडवत प्रमाण भी किया। संतो ने पूजा अर्चना कर आरती भी की।
बुरहानपुर के हरि भक्त मंडल और संत मंडल की ओर से स्वामीनारायण मंदिर के महंत कोठारी पीपी स्वामी ने उनका आदर सत्कार कर उनकी अगुवाई की। मंदिर के मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर ने बताया कि मंदिर ट्रस्टी सोमेश्वर मर्चेंट ने संत मंडल से विचार विमर्श कर उन्हें बुरहानपुर मंदिर के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी भी उपलब्ध कराई। वही ट्रस्ट के ठाकुरदास शाह, सेवक दास शाह व अन्य हरि भक्तों में रणछोड़ भाई शाह, चंद्रकांत शाह, बालाजी शाह व अन्य भक्त मौजूद रहे। उसी तर्ज पर यह संत मंडल बुरहानपुर पहुंचा जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान स्वामीनारायण ने जिस ताप्ती नदी के राजघाट पर स्नान और दही रोटी खाई थी। उसी स्थान पहुंचकर उन्होंने भगवान स्वामीनारायण का ताप्ती के जल से अभिषेक किया। पुजा अर्चना कर स्वयं ने भी ताप्ती में गोते लगाएं ओर जल क्रीड़ा भी की। बुरहानपुर के भक्तो को आशीर्वाद भी प्रदान किया। गुजरात राजकोट के करीब 60 से 70 संतो का जत्था बुरहानपुर स्वामीनारायण मंदिर से सीधे पूलाश्रम रवाना हुआ। जहां भगवान स्वामीनारायण ने रहकर तपश्चर्या की थी और संतो और हरि भक्तों का उद्धार भी किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser