राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

AIMIM को सपोर्ट कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों पर गिरी गाज

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने 5 नेताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बजाए एआईएमआईएम को सपोर्ट करने के मामले में कांग्रेस संगठन ने संज्ञान लिया है। इसे लेकर सोमवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने 5 कांग्रेस नेताओं को कारण बताओ

On: November 7, 2023 6:59 PM
Follow Us:
  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने 5 नेताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बजाए एआईएमआईएम को सपोर्ट करने के मामले में कांग्रेस संगठन ने संज्ञान लिया है। इसे लेकर सोमवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने 5 कांग्रेस नेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जिसमें तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक की ओर से शहर कांग्रेस के ही कार्यकारी अध्यक्ष नूर काजी, पार्षद प्रतिनिधि हमीद उल्ला शौकत उल्ला उर्फ हमीद डायमंड पार्षद प्रतिनिधि, अबरार साहब अहमद साहब पार्षद, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अकील औलिया, उप नेता प्रतिपक्ष अधिवक्ता उबैद शेख आदि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यह कहा गया पत्र में
-शहर कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि इस पत्र के माध्यम से आपको सूचित किया जाता है कि जिला कांग्रेस कमेटी को आपके विरूद्ध लगातार शिकायतें मिल रही है कि आपके द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बुरहानपुर विधानसभा 180 के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध कार्य किया जा रहा है। एआईएमआईएम के मंच पर उपस्थित होकर कांग्रेस का विरोध किया जा रहा है जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, तो क्यों न आप पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाए। इस पत्र के तीन दिन के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर को दें। तीन दिन के भीतर संतोषजनक उत्तर न देने की स्थिति में यह माना जाएगा कि आपके खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायत सत्य है।
यह बोले शहर कांग्रेस अध्यक्ष
इसे लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सारी जानकारी भेज दी गई है। जल्द वहां से निर्णय होगा। और भी लोग हैं जो एआईएमआईएम को सहयोग कर रहे हैं उन पर भी कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को पहले नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser