राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

एसडीएम कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी बुरहानपुर। कृषि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत देश के किसानों के समर्थन में बुरहानपुर जिला कांग्रेस पार्टी ने एसडीएम कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम पल्लवी पुराणिक को

On: March 2, 2024 9:35 PM
Follow Us:
  • एसडीएम कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

बुरहानपुर। कृषि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत देश के किसानों के समर्थन में बुरहानपुर जिला कांग्रेस पार्टी ने एसडीएम कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम पल्लवी पुराणिक को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
Sadaiv Newsज्ञापन में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा कांग्रेस ने मांग की कि सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी दे। किसान की संपूर्ण कर्ज माफी हो, खेतीहर मजदूर और किसानों के लिए पेंशन योजना लागू हो, 2 वर्ष पहले आंदोलन में शहीद हुए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और लखीमपुर खीरी मामले में मृतक किसानों के परिवारों को न्याय मिले। साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से यह मांग की कि किसानों को गेहूं की कीमत 2700 रुपए प्रति क्विंटल और धान पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिले। आंदोलनरत किसानों को रोकने के लिए जिस तरह से सरकार ने कदम उठाए हैं जिससे दो किसानों की मौत भी हुई है उसके विरोध में कांग्रेस ने एसडीएम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक, पूर्व विधायक हमीद काजी, सुरेंद्र सिंह, सुखलाल महाजन, सलीम कॉटनवाला, विनय शाह, अनीता यादव, रामभाऊ लांडे, मुकेश बुनगाल, प्रवीण टेंभुर्णे, पूर्व पार्षद नईमुद्दीन जागीरदार, किशोर देशमुख, हंसराज पाटिल, आशीष भगत, पार्षद अहफाज मीर, जहीर अब्बास, सरिता भगत, प्रीति सिंह राठौड़, इदरीश खान, इंद्रसेन देशमुख, मीनाक्षी महाजन, जमीलउद्दीन, निखिल खंडेलवाल, डॉक्टर फिरोज बेग, शेख आरिफ, कैलाश गोपाल, अरुण जोशी, असलम खान, ओबेदुल्ला, सिद्धांत व्यास, कैलाश ठाकुर, चांद कादरी, जगन्नाथ महाजन, साजिद अंसारी, रियाज खान, शाहिद अंसारी, समीना खान, रियाज उल हक अंसारी, शरीफ उद्दीन, प्रमोद जैन, दिलीप तायडे़ सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser