Homeबुरहानपुरदिल्ली ब्लास्ट और बुरहानपुर नकली नोट कांड...

दिल्ली ब्लास्ट और बुरहानपुर नकली नोट कांड पर NIA जांच की मांग, कहा —देशविरोधी साजिश को जड़ से खत्म करो

- अखिल भारत हिन्दू महासभा ने गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर। देशभर में एक बार फिर आतंक और आर्थिक अपराध की आंच तेज़ हो गई है। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मंगलवार को गृह मंत्री, भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपकर दो सनसनीखेज मामलों दिल्ली कार ब्लास्ट और बुरहानपुर नकली नोट कांड  की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की है।

सोमवार को राजधानी दिल्ली के सुभाष मार्ग क्षेत्र में एक कार में हुए धमाके ने पूरे देश को हिला दिया। धमाके में कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।
महासभा ने कहा यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा पर सीधा प्रहार है। संगठन ने आवेदन में स्पष्ट लिखा कि इस घटना में शामिल दोषियों को हर हाल में पकड़कर सख्त से सख्त सज़ा दी जाए। महासभा का कहना है कि घटना की प्रकृति और स्थान को देखते हुए इसकी जांच NIA जैसी उच्चस्तरीय एजेंसी को सौंपी जानी चाहिए।

बुरहानपुर में नकली नोट कांड ने खोली आर्थिक अपराध की पोल

इसी ज्ञापन में महासभा ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सामने आए नकली नोट कांड को लेकर भी गहरी चिंता जताई। जिलाध्यक्ष आनंद मेहता ने बताया कि हाल ही में मालेगांव (महाराष्ट्र) पुलिस ने बुरहानपुर के मौलाना जुबैर अंसारी और उसके सहयोगी नाज़ीर अंसारी को 10 लाख रु. के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में खंडवा जिले के पेठिया स्थित एक मदरसे से भी 19.87 लाख के नकली नोट बरामद हुए। मेहता ने कहा  यह कोई छोटा गिरोह नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क है, जो देश की आर्थिक जड़ों को कमजोर कर रहा है। इसकी जड़ें सीमापार तक फैली हो सकती हैं, इसलिए इस पर NIA जांच आवश्यक है।

महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सख्त चेतावनी

महासभा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने जन सुनवाई में कहा ऐसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि इन दोनों मामलों को एक साथ लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच कराई जाए। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ओम आजाद सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

ये भी पढ़िए- नकली नोट कांड पर बरसे सांसद: मदरसों की उच्च स्तरीय जांच जरूरी, देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles