Homeबुरहानपुरसरकारी जमीन पर निकले नाले को अतिक्रमणमुक्त...

सरकारी जमीन पर निकले नाले को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग

जनसुनवाई में की काशीनगर की शिकायत, खसरा नंबर 633 में है नाला बुरहानपुर। ग्राम मोहम्मदपुरा स्थित शासकीय खसरा नंबर 633 भू जल मद में नाले के रूप में दर्ज है। इस पर अतिक्रमण किया गया। प्रशासन को इसे मुक्त कराना चाहिए। यह शिकायत समाजसेवी डॉ. सूर्यकांत उर्फ डॉ. आनंद दीक्षित निवासी मोमिनपुरा ने जन सुनवाई […]

  • जनसुनवाई में की काशीनगर की शिकायत, खसरा नंबर 633 में है नाला

बुरहानपुर। ग्राम मोहम्मदपुरा स्थित शासकीय खसरा नंबर 633 भू जल मद में नाले के रूप में दर्ज है। इस पर अतिक्रमण किया गया। प्रशासन को इसे मुक्त कराना चाहिए। यह शिकायत समाजसेवी डॉ. सूर्यकांत उर्फ डॉ. आनंद दीक्षित निवासी मोमिनपुरा ने जन सुनवाई में की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि शासकीय खसरा नंबर 633 भू जल मद में नाले रूप में दर्ज है। इसके कॉलम नंबर 4 में रकबा 0.5800 हेक्टेयर भू जल दर्ज चला आ रहा है। खसरे, नक्शे की प्रति भी संलग्न है। वर्तमान में बुरहानपुर शहर का विकास होने से कईं कॉलोनियां काटी जा रही है। इसी क्रम में मोहम्मदपुरा में भी कईं कॉलोनियां काटी गई है। कुछ कॉलोनाइजरों द्वारा शासन के खसरा नंबर 633 जो कि नाला था उस पर अतिक्रमण कर लिया गया। इसलिए इसका सीमांकन कराया जाए। साथ ही नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। नाला पुनः खोदा जाए ताकि मोहम्मदपुरा में जल भराव की स्थिति निर्मित न हो।
Sadaiv Newsकॉलोनाइजरों में हो गया आपसी समझौता
इससे पहले इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर और जमींन मालिक के बीच विवाद की स्थिति बनी थी, लेकिन दोनों के बीच बाद में समझौता हो गया था। अब इसी स्थान पर नाले का मामला सामने आया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles