Homeबुरहानपुरडायरिया का प्रकोप-बड़गांवमाफी में फिर मिले डायरिया...

डायरिया का प्रकोप-बड़गांवमाफी में फिर मिले डायरिया के 5 नए मरीज

जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ ने किया गांव का विजिट, हिदायत पर साफ सफाई

  • पीएचई की जांच रिपोर्ट आई, ट्यूबवेल के पानी में बैक्टीरिया पाया गया, बैक्टीरिया नष्ट कराने के बाद जल वितरण शुरू कराएंगे

बुरहानपुर। जिला मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर ग्राम बड़गांव माफी में एक दिन पहले 17 मरीज डायरिया से पीड़ित मिले थे। गुरूवार को भी यहां 5 मरीज मिले। पीएचई ने ट्यूबवेल से पानी के सैंपल लिए थे इसकी जांच रिपोर्ट आ गई है। पीएचई कार्यपालन यंत्री प्रतापसिंह बुंदेला के अनुसार पानी में बैक्टीरिया पाया गया है। वहीं गुरूवार को जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत, सीएमचएचओ डॉ. आरके वर्मा ने गांव का विजिट किया। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर यहां सफाई अभिया चला। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची और मरीजों की जांच कर दवाई का वितरण किया गया।

5 नए मरीज आज फिर आए सामने

बुरहानपुर जिला महामारी अधिकारी रविंद्र सिंह राजपूत के अनुसार गांव में एक ट्यूबवेल के माध्यम से पानी पहुंचता है, लेकिन सप्लाई में लीकेज होने के कारण गंदा पानी पीने से गांव में डायरिया फैल गया। बुधवार को 17 मरीज मिले थे। गुरूवार को जांच के दौरान 5 और डायरिया पीड़ित मरीज मिले हैं। जबकि कुछ मरीज बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, खांसी, बुखार, शुगर, बीपी जैसी बीमारी के मिले हैं। डायरिया से पीड़ित पांच लोगों के स्टूल सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं पीएचई की ओर से जो रिपोर्ट भेजी गई थी उसमें बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। पीएचई ने तीन स्थानों से सैंपल लिए थे। ट्यूबवेल से लिए गए सैंपल में बैकटीरिया मिला है।

जिला पंचायत सीईओ गांव पहुंची, दिए निर्देश

गुरूवार को जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पंचायत को गांव में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। ट्यूबवेल के पास ही गंदगी, पशुओं का गोबर आदि पड़ा था। साथ ही काफी गंदगी थी। जेसीबी के माध्यम से उसे साफ कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके वर्मा भी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए सैंपल की भी जांच रिपोर्ट आएगी।

जांच रिपोर्ट आई, बैकटीरिया पाया गया -पीएचई विभाग

पीएचई के कार्यपालन यंत्री प्रताप सिंह बुंदेला ने बताया बड़गांव माफी की जांच रिपोर्ट आ गई है। ट्यूबवेल में बैक्टीरिया पाया गया है। उसे डिटेन टेस्ट करेंगे। बैक्टीरिया नील होगा तब ही पानी सप्लाई करेंगे। स्वास्थ्य विभाग सीएचओ को पत्र भी जारी कर दिया गया है।

वर्जन-

जल स्त्रोतों की सफाई कराई गई

-मरीज अलग अलग प्रकार के आए हैं। जलस्त्रोतों पर कार्रवाई गई है। गंदगी फैलाने पर एक व्यक्ति पर धारा 151 के तहत पंचायत की ओर से कार्रवाई की गई है।

-दुर्गेश कुमार, सीईओ जनपद बुरहानपुर

7 दिनों तक टीम लगातार गांव में जांच करेगी

हमारी टीम लगातार घर घर जाकर सर्वे कर रही है। चिन्हित मरीजों को दवाई दे रही है। बारिश में पानी उबालकर पीने, साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। क्लोरीन टेबलेट भी बांटी गई है। किसी भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं मिली। सात दिन तक यहां टीम काम करेगी।

-डॉ. अरूण कुमार सिंह, बीएमओ शाहपुर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles