राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक संपन्न- 22 दिसंबर को नगर सहित सभी प्रखंडों में निकलेगा शौर्य संचलन 

प्रखंडों में वितरित किए पूजित अक्षत कलश, प्रत्येक हिन्दू परिवार तक जाएंगे कार्यकर्ता बुरहानपुर। विश्व हिन्दू परिषद बुरहानपुर की जिला बैठक गायत्री शक्तिपीठ कार्यालय पर बजरंगदल प्रांत सह संयोजक व विभाग अधिकारी वासुदेव पांड्या के मार्गदर्शन में हुई। बैठक की शुरुआत प्रभु श्रीराम परिवार के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। बैठक में संगठन

On: December 10, 2023 9:16 PM
Follow Us:
  • प्रखंडों में वितरित किए पूजित अक्षत कलश, प्रत्येक हिन्दू परिवार तक जाएंगे कार्यकर्ता

बुरहानपुर। विश्व हिन्दू परिषद बुरहानपुर की जिला बैठक गायत्री शक्तिपीठ कार्यालय पर बजरंगदल प्रांत सह संयोजक व विभाग अधिकारी वासुदेव पांड्या के मार्गदर्शन में हुई। बैठक की शुरुआत प्रभु श्रीराम परिवार के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। बैठक में संगठन के पिछले कार्यों पर समीक्षा के साथ ही आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श कर रूप रेखा तैयार की गई।
Sadaiv Newsविभाग मंत्री निलेश महाजन ने बताया हर साल की तरह इस साल भी बजरंग दल की शौर्य यात्रा का आयोजन आगामी 22 दिसंबर को बुरहानपुर नगर सहित अन्य प्रखंडों में किया जाएगा। इस वर्ष विशेष रूप से पूरे देश में अखिल भारतीय स्तर पर एक ही दिन शौर्य यात्रा निकाली जा रही है। शौर्य यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू युवाओं में धर्म व समाज के प्रति राष्ट्र हित की भावना को पल्लवित कर हिंदुत्व के शौर्य का प्रकटीकरण करना है। वर्षों की अविरल प्रतीक्षा के बाद आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसी निमित्त अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलशों को प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को वितरित किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा यह पूजित अक्षत प्रत्येक हिंदू परिवार तक निमंत्रण स्वरूप दिए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से विभाग संयोजक अनिमेष जोशी, खण्डवा विभाग अधिकारी, पालक, पूर्णकालीन वासुदेव पंड्या, विभाग मंत्री निलेश महाजन, जिला अध्यक्ष योगेश्वर चौधरी, जिला मंत्री हरेश्वर पाटिल, जिला संयोजक भूषण पाटिल, जिला कार्यकारिणी, प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser