राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत सीईओ की कलेक्टर से शिकायत

कहा, मेरी माटी मेरा देश अभियान में बरती लापरवाही, जिस कार्यक्रम की पीएम, केंद्रीय मंत्री कर रहे रहे उसके एक भी कार्यक्रम नहीं किए बुरहानपुर। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री ओम चौकसे ने कलेक्टर भव्या मित्तल को शिकायत की कि मेरी माटी मेरा देश अभियान में बुरहानपुर जनपद पंचायत सीईओ ने

On: October 5, 2023 8:05 PM
Follow Us:
  • कहा, मेरी माटी मेरा देश अभियान में बरती लापरवाही, जिस कार्यक्रम की पीएम, केंद्रीय मंत्री कर रहे रहे उसके एक भी कार्यक्रम नहीं किए

बुरहानपुर। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री ओम चौकसे ने कलेक्टर भव्या मित्तल को शिकायत की कि मेरी माटी मेरा देश अभियान में बुरहानपुर जनपद पंचायत सीईओ ने कोई सहयोग नहीं किया। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पत्र मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री आदि को भेजा गया है।
शिकायत में जिला मंत्री ओम चौकसे ने कहा-बुरहानपुर जनपद पंचायत सीईओ द्वारा पहले दिन से आखिरी दिन तक मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम में सहयोग नहीं किया गया। जबकि सभी मंत्रालयों द्वारा जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया गया था कि वह इसे गंभीरता से लें, लेकिन बुरहानपुर में जनपद पंचायत सीईओ दुर्गेश भुमरकर द्वारा किसी भी पंचायत में कार्यक्रम की शुरूआत नहीं की गई न ही समापन हुआ। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा खास बात यह है कि इसकी मॉनिटरिंग खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संस्कृति मंत्री अनुराग ठाकुर कर रहे थे, लेकिन फिर भी अफसर ने लापरवाही बरती।
यह है मेरी माटी मेरा देश अभियान-
• भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलश यात्रा माह सितंबर और अक्टूबर में निकाली जाना थी। 1 से 30 सितंबर तक ग्राम स्तर पर कार्यक्रम होना था। जिसमें अमृत कलश में मिट्टी और चावल को एकत्रित कर ढोल, नगाड़े, लोक नृत्य, लोक गीत दलों को शामिल कर समारोह आयोजित किया जाना था।
• पंचगणों, आमजन को शपथ दिलाई जाना थी। मिट्टी एंथम गीत सुनाया जाना था। ब्लाक स्तर पर भी अलग अलग तारीखों में आयोजन होना थे।

और इधर….

Sadaiv Newsमेरी माटी मेरा देश अभियान जन-जन का अभियान बन चुका -हर्षवर्धन 

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला के विभिन्न मंडलों में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत टोली बनाकर पवित्र मिट्टी कलश में एकत्रित किया जा रहा है। गुरुवार को बुरहानपुर विधानसभा के ग्राम बहादरपुर में अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, अभियान के सह प्रभारी सौरभ पाटिल सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।
श्री चौहान ने कहा माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले असंख्य वीर-वीरांगनाओं की पावन स्मृतियों को जीवंत रखने, उनको सम्मान देने के लिए शुरू हुआ मेरी माटी मेरा देश अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है। देश की मिट्टी, उनकी वीरता की अटूट विरासत को समेट कर भविष्य के लिए प्रेरणादायी नींव रखने का कार्य करती है। कार्यक्रम पश्चात् पौधारोपण किया गया।
अभियान के जिला प्रभारी ओम चौकसे ने बताया कि नेपानगर विधानसभा के विभिन्न ग्रामो में हर घर से पवित्र मिट्टी कलश में एकत्रित किया गया। स्कूलों में छात्राओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। गांव और वॉर्डों में पंच प्रण की प्रतिज्ञा भी ली गई। श्री चौकसे ने कहा यह मिट्टी और अक्षत गांव से मण्डल, फिर जिला और क्षेत्र से होती हुई प्रदेश पहुंचेगी। प्रदेश भर से एकत्रित मिट्टी और चावल को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती से एक दिन पहले दिल्ली कर्तव्य पथ पर पहुँचाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गांव के एक सामान्य व्यक्ति को देश की माटी के महत्व को बताते हुए देश की माटी से जोड़ना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser