राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सांसद-विधायकों पर भारी पड़े जिलाध्यक्ष! भाजपा जिला कार्यकारिणी में छाया ‘माने गुट’

लंबे इंतजार के बाद घोषित हुई टीम, अपने समर्थकों को मिला ज्यादा वजन

On: January 12, 2026 8:43 PM
Follow Us:
बुरहानपुर भाजपा में पावर शिफ्ट: जिलाध्यक्ष मनोज माने का दबदबा, सांसद-विधायक पीछे

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला राजनीति में बड़ा सियासी संदेश देते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने सोमवार को आखिरकार जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। लेकिन इस घोषणा से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि नई कार्यकारिणी में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और दोनों विधायकों – अर्चना चिटनिस और मंजू दादू – से ज्यादा दबदबा खुद जिलाध्यक्ष माने का नजर आ रहा है।

30 सदस्यीय इस जिला कार्यकारिणी में करीब 7 पदाधिकारी सीधे तौर पर डॉ. माने की ‘गुड बुक’ से चुने गए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एक नाम पर विधायक की सहमति भी नहीं थी, फिर भी जिलाध्यक्ष ने उसे कार्यकारिणी में शामिल कर लिया।

रिपिट बनाम नए चेहरों का खेल

नई कार्यकारिणी में कई पुराने चेहरे दोबारा रिपिट किए गए हैं।इनमें प्रमुख रूप से निलेश चौकसे, वीरेंद्र तिवारी, विपुल कानूगो, प्रशांत पाटील, रवि गावड़े और करण प्रजापति शामिल हैं। 8 उपाध्यक्षों में से 5 रिपिट, जबकि 3 महामंत्रियों में से चिंतामन महाजन को फिर मौका मिला है। मंत्रियों के पद पर इस बार सभी नए चेहरे लाए गए हैं। कार्यालय मंत्री और कोषाध्यक्ष को भी रिपिट किया गया है।

डॉ. माने की ‘गुड बुक’ का जलवा

डॉ. मनोज माने ने अपनी पसंद के कई नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी हैं। उनकी गुड बुक से चुने गए नामों में शामिल हैं — विपुल कानूगो, प्रशांत पाटील, रवि गावड़े, ईश्वर चौहान, सुनील वाघे, गजेंद्र सिंह वर्मा, प्रदीप कसेरा और करण प्रजापति। यह साफ संकेत है कि संगठन की कमान फिलहाल डॉ. माने के हाथों में मजबूत स्थिति में है।

आदिवासी क्षेत्र की अनदेखी से बढ़ी नाराजगी

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नेपानगर विधानसभा के धुलकोट जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र से, जहां भाजपा को हर चुनाव में सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, इस बार एक भी आदिवासी प्रतिनिधि को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। जबकि परंपरागत रूप से हर कार्यकारिणी में यहां से किसी न किसी आदिवासी नेता को स्थान दिया जाता रहा है। इस फैसले से संगठन के भीतर नाराजगी और असंतोष की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

यह रही घोषित जिला कार्यकारिणी

उपाध्यक्ष: मधु चौहान, निलेश चौकसे, वीरेंद्र तिवारी, संभाजीराव सगरे, गजानन यादव, विपुल कानूगो, प्रशांत पाटील, रविंद्र गावंडे। महामंत्री: चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव। मंत्री: सुधा चौकसे, दिनकर महाजन, स्वप्निल अनिल पाटील, अर्चना योगेश पाटील, चंद्रकिशोर भावसार, विक्रम सिंह चौहान, सुनील वाघे, प्रकाश लाड। कार्यालय मंत्री: करण प्रजापति, सह कार्यालय मंत्री: अशोक राठौड़। कोषाध्यक्ष: कैलाश पारीक,  सह कोषाध्यक्ष: प्रदीप कसेरा, गजेंद्र सिंह वर्मा। मीडिया प्रभारी: मुकेश पूर्वे, सह मीडिया प्रभारी: कृष्णा शाह। सोशल मीडिया प्रभारी: आकाश चौधरी,  सह प्रभारी: प्रदीप कुशवाह। आईटी प्रभारी: आनंद यादव सह प्रभारी: रूपेश लिहनकर।

साफ संकेत – संगठन में माने युग

नई कार्यकारिणी ने यह साफ कर दिया है कि संगठन पर इस समय डॉ. मनोज माने की पकड़ सबसे मजबूत है। सांसद और विधायक भी इस बार बैकफुट पर दिखे। अब देखना होगा कि यह कार्यकारिणी 2028 के चुनावी समीकरणों को किस दिशा में मोड़ती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser