राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पहली बार पुलिस के हाथ में झाडू- पुलिसकर्मी से लेकर एसपी तक ने दिया आमजन को स्वच्छता का संदेश

प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर बुरहानपुर में भी पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, झाडू, पोछा लगाया, थाना परिसरों की धुलाई अफसरों ने झाडू लगाकर तगारी में कचरा भी समेटा, अभियान की सराहना बुरहानपुर। पहली बार पुलिस के हाथ में झाडू नजर आई। अब तक स्वच्छता अभियान तो अधिकांश विभाग चलाते रहे हैं, लेकिन

On: January 18, 2024 8:08 PM
Follow Us:
  • प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर बुरहानपुर में भी पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, झाडू, पोछा लगाया, थाना परिसरों की धुलाई

  • अफसरों ने झाडू लगाकर तगारी में कचरा भी समेटा, अभियान की सराहना

बुरहानपुर। पहली बार पुलिस के हाथ में झाडू नजर आई। अब तक स्वच्छता अभियान तो अधिकांश विभाग चलाते रहे हैं, लेकिन यह पहला अवसर है कि जब पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस अफसर, कर्मियों से भी कहा गया कि वह भी इसमे सहभागिता करें। इसे बाद बुरहानपुर जिले में भी गुरूवार को स्वच्छता अभियान चला। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गुरुवार को पूरे प्रदेश के पुलिस परिसरों, थाना, चौकी, पुलिस लाइन आदि में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
बुरहानपुर जिले में भी एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिले के सभी थाना, चौकी परिसरों, कंट्रोल रूम, रेणुका पुलिस लाइन, पातोंडा पुलिस लाइन, किला पुलिस लाइन में साफ सफाई का अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन में एसपी देवेंद्र पाटीदार ने झाड़ू लगाई तो वहीं एएसपी एएस कनेश ने फावड़े से खरपतवार उखाड़ी। सभी ने मिलकर तगारी में कचरा एकत्रित किया। सभी थाना परिसर में भी सफाई हुई जिसके बाद थाना परिसर चकाचक नजर आए। पुलिस विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साफ सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
Sadaiv Newsथानों में भी चला अभियान
पुलिस लाइन के अलावा थानों में भी साफ सफाई अभियान चला। सभी थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर थाने के अंदर भी सफाई की और परिसर में भी अभियान चलाया। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलेभर में सभी थाना, चौकी, पुलिस लाइन में अभियान चलाया गया।
कोतवाली थाने की पानी से धुलाई
जिले के अन्य थाने चौकियों में भी अभियान चलाया गया तो वहीं कोतवाली थाना परिसर में झाडू लगाने के बाद पूरे परिसर की धुलाई भी की गई। जिले के नेपानगर, खकनार, नावरा, धुलकोट सहित अन्य थाना, चौकी क्षेत्रों में अभियान चला।
आमजन को दिया स्वच्छता का संदेश
पुलिस विभाग द्वारा इस तरह का अभियान पहली बार चलाया गया। इसके पीछे पुलिस मुख्यालय की भी मंशा रही कि आमजन स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। पुलिस लाइन परिसर में भी सुबह से ही अफसर, पुलिसकर्मियों ने पहुँचकर अभियान में भाग लिया।
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser