राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

गोवर्धन पूजा: भारतीय संस्कृति और सनातन का पर्याय है गौमाता -सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

गौमाता का पूजन कर देशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की बुरहानपुर। अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि गौमाता परमात्मा एवं प्रकृति के समान हमें जीवन देती हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने गोवर्धन पूजा की घोषणा की है। इस उत्सव का उद्देश्य हमारी संस्कृति और परंपराओं

On: November 2, 2024 4:27 PM
Follow Us:
  • गौमाता का पूजन कर देशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की

बुरहानपुर। अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि गौमाता परमात्मा एवं प्रकृति के समान हमें जीवन देती हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने गोवर्धन पूजा की घोषणा की है। इस उत्सव का उद्देश्य हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखना है। गौमाता के आशीर्वाद को सुख-समृद्धि और अभिलाषित फल प्रदान करने वाला है। हमारी गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन का पर्याय हैं, इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव प्रयासरत रही है और रहेंगी।
Sadaiv Newsयह बात खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ग्राम खडकोद के गायत्री परिवार के गौलोक धाम गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा के दौरान कही। उन्होंने गौमाता का पूजन कर देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।
गाय के दूध से अधिक पोषक कुछ नहीं
सांसद श्री पाटील ने कहा प्रदेश सरकार ने निर्णय किया है कि गौशालाओं के लिए जो अनुदान प्रति गौमाता 20 रुपये था, उसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति गौमाता किया जाएगा,आज समय आ गया है कि हम अपने गोवंश की रक्षा करें। गाय के दूध से अधिक पोषक कुछ नहीं है।
गौमाता में अनेक गुण
Sadaiv Newsइस अवसर पर नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा कि गौमाता में अनेक गुण हैं, ये प्रकृति और परमात्मा के समान आपके बच्चों को भी पालती है और अपने बच्चों को भी पालती हैं। उनका दूध अमृत के समान है इसलिए देवता भी अपने पास कामधेनु रखते हैं।
इस दौरान बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने भी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें माँ शब्द देंने वाली गोमाता को प्रणाम। गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।। प्रकृति और गोवंश के संरक्षण-संवर्धन के प्रतीक पावन पर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करे, भगवान श्री कृष्ण से यही प्रार्थना करती हूँ।
Sadaiv Newsये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गजानन महाजन, अनिल राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर शाह, मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, मुकेश शाह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील वाघे, डॉ दीपक वाभले, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील, मप्र फेडरेशन अध्यक्ष जयंतीभाई नवलखे, दिनकर पाटील, पार्षद विनोद पाटील, श्रीराम पाटिल, मनोज महाजन, अनिल प्रजापति, योगेश्वर चौधरी, दीपक कापड़िया, बलराज नावानी, पशु पालन विभाग के अधिकारीगण, जिला आयुष अधिकारी डॉ कविता गढ़वाल सहित गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser